एक्सप्लोरर

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, और भी बहुत कुछ

Nitish Cabinet Decision: फिजियोथेरेपी में इंटर्नशिप करने वाले को पहले 15 हजार रुपये मिलते थे तो अब उन्हें 20 हजार रुपये मिलेंगे. यानी पांच हजार की बढ़ोतरी की गई है. पढ़िए पूरी खबर.

सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार (02 सितंबर, 2025) को हुई कैबिनेट की बैठक में जूनियरों डॉक्टरों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया. नीतीश सरकार ने इंटर्नशिप कर रहे जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में 7000 की बढ़ोतरी की है. पहले 20 हजार रुपये मिलते थे और अब उन्हें 27 हजार रुपये मिलेंगे. 

सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय, दंत महाविद्यालय, आयुर्वेदिक यूनानी एवं होम्योपैथिक, विदेशी और विज्ञान स्नातक के जूनियर डॉक्टरों को इसका लाभ मिलेगा. वहीं फिजियोथेरेपी में इंटर्नशिप करने वाले को पहले 15 हजार रुपये मिलते थे तो अब उन्हें 20 हजार रुपये मिलेंगे. यानी पांच हजार की बढ़ोतरी की गई है.

महिला रोजगार के लिए 20 हजार करोड़ की राशि मंजूर

'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की राशि बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम एवं वित्त विभाग द्वारा आवश्यकता अनुसार राशि उपलब्ध कराए जाने की मंजूरी कैबिनेट से दे दी गई है. बीते शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को नीतीश कैबिनेट की बैठक में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की मंजूरी मिली थी. इसमें प्रत्येक परिवार की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार के लिए 10 हजार रुपये देने की मंजूरी मिली थी. इसके छह महीने बाद उसका आकलन करने के बाद दो लाख की अतिरिक्त सहायता की मंजूरी कैबिनेट में मिली थी.

पटना जिले के पुनपुन प्रखंड स्थित डुमरी में बड़ा स्टेडियम बनेगा. इसमें कई तरह के खेल का आयोजन होगा. इसके लिए 100 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने की मंजूरी कैबिनेट से दी गई है. इसके लिए 574 करोड़ 33 लाख 90 हजार 125 रुपये की मंजूरी मिली है. इस स्टेडियम के बनने से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा.

नीतीश सरकार के सात निश्चय-2 में 'स्वच्छ गांव समृद्ध गांव' के तहत राज्य स्तर पर स्वच्छता में जुड़े सभी राज्य सलाहकारों, राज्य वित्त प्रबंधक, परियोजना प्रबंधक, लेखपाल, जिला स्तर पर जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकारों तथा प्रखंड स्तर पर प्रखंड समन्वयक के मूल मानदेय में 30% की वृद्धि की मंजूरी भी मिली है. इसमें स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जो राशि दी जाती है उसमे शेष राशि की पूर्ति राज्य संसाधन से की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 40 आवासीय विद्यालय में 1800 पदों का सृजन, होमगार्ड जवानों का वेतन बढ़ा, नीतीश कैबिनेट से 48 एजेंडे पास

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget