एक्सप्लोरर

Neha Singh Rathore RJD: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में क्या RJD के टिकट पर नेहा सिंह राठौर लड़ेंगी चुनाव? जानें क्या दिया जवाब

Neha Singh Rathore News: नेहा सिंह राठौर से एबीपी न्यूज़ ने बात की है. कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि नेहा सिंह राठौर को तेजस्वी यादव ने ऑफर दिया है. ऐसे तमाम सवालों का जवाब दिया है.

पटना: बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) सुर्खियों में हैं. यूपी में का बा पार्ट-2 के बाद उन्हें यूपी पुलिस (UP Police) की ओर से नोटिस मिला था. कई सवालों के जवाब मांगे गए थे. वह तनाव में भी आ गई थीं. इस बीच कई सवालों के साथ एबीपी न्यूज़ ने नेहा सिंह राठौर से बात की है. बिहार में आरजेडी (RJD) में क्या वह शामिल होंगी? क्या तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने उन्हें ऑफर दिया था? इस तरह के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया.

इसके पहले नेहा सिंह राठौर ने अपने गाने पर मचे बवाल पर भी बहुत कुछ कहा. कहा कि ऐसा नहीं है कि योगी सरकार या प्रधानमंत्री को लेकर ही उन्होंने गाने गाए हैं. वह बिहार में का बा भी गा चुकी हैं. बंगाल में दीदी पर गाना गा चुकी हैं. नेहा ने कहा कि बिहार में जहरीली शराब से मौत होने पर तो-तीन या चार गाने जैसे कि शराब नहीं पीने को लेकर या इस पर रोक लगना चाहिए इससे संबंधित गाने वह गा चुकी हैं. बाकी घटनाएं रोज होती रहेंगी तो वह हर दिन तो गीत नहीं लिख सकती हैं.

आरजेडी में जाएंगी नेहा सिंह राठौर?

नेहा सिंह राठौर ने आगे कहा कि उन्होंने बिहार में का बा गाया था और अभी जब वहां चाचा-भतीजा के बीच गठबंधन हुआ तो भी उन्होंने गीत गाया था. बातचीत में एक सवाल पर कि क्या वह आरजेडी ज्वाइन करने वाली हैं? इस पर नेहा ने जवाब दिया कि कोई भी पार्टी ज्वाइन करने का और टिकट देने की बात सामने नहीं आई थी. ये सब सिर्फ और सिर्फ अफवाह है.

आगे एक और सवाल पर कि यह माना जाए कि 2025 की राजनीति में आप उतर रही हैं और आरजेडी की तरफ से लड़ रही हैं? इस सवाल के जवाब में नेहा ने कहा कि उनका आंदोलन है भोजपुरी बचाने का जिस पर वो काम कर रही हैं. भोजपुरी लोक गीतों को ही प्रमोट करना चाहती हैं. वह बताना चाहती हैं कि लोक गायन का मतलब क्या है. नाम के आगे लोक गायक और लोक गायिका लगा लेने से नहीं हो जाता है. यही मैं बताना चाह रही हूं. भोजपुरी में मैं साफ सुथरे गीत लिख रही हूं. यही काम है मेरा. 2025 में मैं कहीं पॉलिटिक्स में नहीं दिखूंगी.

यह भी पढ़ें- Akshara Singh Marriage: अक्षरा सिंह करने जा रहीं शादी? चौंकाने वाली तारीख बताई, पवन सिंह को लेकर थी कभी चर्चा

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget