एक्सप्लोरर

नीट पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन! CBI पटना AIIMS के 3 डॉक्टरों से कर रही पूछताछ, सॉल्वर होने का शक

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को सीबीआई टीम हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. CBI को शक है कि परीक्षा माफियाओं ने इन लोगों से पेपर सॉल्व करवाया था.

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में बुधवार (17 जुलाई) की रात पटना एम्स (AIIMS) के तीन डॉक्टरों को सीबीआई (CBI) टीम हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. तीनों 2021 बैच के स्टूडेंट बताये जा रहे हैं. आधिकारिक सूत्रों से खबर है कि तीनों के रूम को भी सीबीआई ने सील कर दिया है और तीनों के लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त कर सीबीआई अपने साथ ले गई है.

बताया जा रहा है कि सीबीआई को शक है कि परीक्षा माफियाओं ने इन लोगों से पेपर सॉल्व करवाया था. इसके बाद अभ्यर्थियों को रटने के लिए दिया था. इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के ट्रक से पेपर चुराने वाले इंजीनियर को पटना से गिरफ्तार किया था. साथ में पुलिस ने उसके एक अन्य साथी को भी पकड़ा था. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी की पहचान पंकज कुमार और राजू सिंह के रूप में हुई है. 

आज SC में सुनवाई
बता दें नीट पेपर लीक मामले में गुरुवार यानी आज सुनवाई होनी है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच सुनवाई कर रही है. माना जा रहा है कि तीनों जजों की बेंच आज इस मामले में अपना फैसला सुना सकती है. बता दें इस महीने की शुरुआत में सीबीआई ने मुख्य आरोपी राकेश रंजन उर्फ ​​रॉकी को बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया था, माना जा रहा है कि राकेश रंजन नीट पेपर लीक मामले में मुख्य भूमिका में है. 

सीबीआई ने जाल बिछाया और रंजन को गिरफ्तार करने के लिए पटना और कोलकाता में चार जगहों पर छापेमारी की. हालांकि, सीबीआई ने अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है, ताकि उस साजिश का पर्दाफाश किया जा सके, जिसने बड़े पैमाने पर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था.

ये भी पढे़ं: Mukesh Sahani Father Murder: जीतन सहनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी काजिम अंसारी गिरफ्तार, पैसे लिए थे उधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget