एक्सप्लोरर

Nawada News: नवादा में होमगार्ड बहाली में दूसरे के बदले हाई जंप लगाने पहुंचा था युवक, इस तरह दोनों पकड़े गए

Home Guard Bahali 2023: दोनों युवक नवादा के धनौली गांव के रहने वाले हैं. नवादा के आईटीआई मैदान में 16 मार्च से होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया चल रही है. 27 मार्च तक चलेगा.

नवादा: सोमवार (20 मार्च) को नवादा आईटीआई मैदान से होमगार्ड जवान के एक फर्जी अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह जिसके बदले हाई जंप लगाने आया था पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों को पकड़ने के बाद नगर थाना लाया गया. उनकी पहचान नवादा के धनौली गांव के वीरेंद्र कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में की गई है. सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि वीरेंद्र कुमार के बदले हाई जंप लगाने के लिए गुड्डू कुमार आया था. वह अपने गले में पट्टी डाल कर हाई जंप लगाने वाला था कि उसी दौरान उसे पकड़ लिया गया. वीरेंद्र भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह भी पकड़ा गया.

सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि नवादा आईटीआई मैदान में 16 मार्च से होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया चल रही है जो 27 मार्च तक चलेगी. सोमवार को बहाली प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यर्थी ने अपना रजिस्ट्रेशन और बायोमीट्रिक कराया. इसके बाद उसे चेस्ट नंबर आवंटित किया गया. फिर अभ्यर्थी ने चेस्ट नंबर को किसी तरह से फर्जी अभ्यर्थी को दे दिया. ड्यूटी में तैनात पदाधिकारियों ने संदेह के आधार पर फर्जी अभ्यर्थी दबोच लिया. गिरफ्तार युवक ने गलती मान ली. 

फर्जी अभ्यर्थियों पर पुलिस की नजर

इस मामले में एसडीओ ने कहा कि फर्जी अभ्यर्थी पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही इस गैंग से जुड़े जो भी लोग होंगे उसे बेनकाब किया जाएगा. एसडीओ ने कहा कि होमगार्ड बहाली में फर्जी अभ्यर्थियों पर पुलिस की पैनी नजर है. अगर कोई सोच रहा है कि फर्जी तरीके से बहाल हो जाए तो यह संभव नहीं है.

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

बता दें कि इस बहाली को लेकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है. तीन दिन पहले भी सदर एसडीओ ने नालंदा के रहने वाले एक युवक को पकड़ा था. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

यह भी पढ़ें- Nalanda News: नालंदा में पोल्ट्री फार्म के संचालक की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और की ताबड़तोड़ फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget