एक्सप्लोरर

Nawada Road Accident: नवादा में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक चालक ने ई-रिक्शा और टेंपो में मारी टक्कर, 3 की मौत, 5 गंभीर

Nawada News: मृतकों की पहचान रोह थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी प्रदीप साहू की चार वर्षीय पुत्री पीहू कुमारी और अमरपुर के रहने वाले 50 वर्षीय परमेश्वर मांझी के रूप में हुई है.

नवादा: एनएच-31 पर अमेरिका बीघा के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने ई-रिक्शा और टेंपो में टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक सात साल की बच्ची की मौत विम्स पावापुरी में इलाज के दौरान हुई है. पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों में कुछ की स्थिति चिंताजनक है. उन्हें विम्स पावापुरी में रेफर किया गया है. मरने वालों में एक मासूम, एक सात साल की बच्ची और एक अधेड़ शामिल हैं.

मृतकों की पहचान रोह थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी प्रदीप साहू की चार वर्षीय पुत्री पीहू कुमारी की मौत हुई है. अमरपुर गांव के रहने वाले 50 वर्षीय परमेश्वर मांझी की भी मौत हुई है. इसके अलावा पावापुरी में एक सात साल की बच्ची की मौत इलाज के दौरान हुई है. इस तरह अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं.

ट्रक जब्त, हिरासत में एक व्यक्ति

इस घटना में जख्मी हुए एक अधेड़ समेत पांच लोगों का इलाज चल रहा है. जिस सात साल की बच्ची की मौत हुई है उसकी हालत घटना के बाद से ही गंभीर थी. आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग की. ओवरब्रिज बनाने की भी की मांग की. मौके पर सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती, सदर बीडीओ अंजनी कुमार और थाना प्रभारी पवन कुमार पहुंचे. लोगों को समझाया. ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है.

घटना में घायल प्रदीप ने बताया कि सोनसेहारी गांव में उनके साले की शादी हुई थी. वे लोग नाश्ता करने के लिए अमेरिका बीघा के पास पहुंचे थे. इसी दौरान ई-रिक्शा में ट्रक के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें- Siwan News: नमाज पढ़कर लौट रहे शख्स को मारी गोली, पुलिस की मुखबिरी करता था, रईस खान पर लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget