एक्सप्लोरर

नवादा में 6 साल की मासूम से रेप, TV-चॉकलेट का लालच देकर ले गया अपने साथ, 2 घंटे में गिरफ्तार

Nawada Crime News: बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

Bihar News: नवादा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. छह साल की एक मासूम के साथ रिश्ते में लगने वाले उसके दादा ने उसके साथ रेप किया. टीवी दिखाने और चॉकलेट खिलाने का लालच देकर शख्स अपने घर ले गया था. शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 11 फरवरी की है. बीते गुरुवार (13 फरवरी) को नवादा के एसपी ने इसकी जानकारी दी है.

पूरा मामला नवादा के कौवाकोल थाना क्षेत्र का है. आरोपी सत्येंद्र सिंह को बच्ची दादा कहकर बुलाती थी. बच्ची गांव के शिव मंदिर के पास खेल रही थी इस दौरान आरोपी सत्येंद्र सिंह वहां पहुंचा और उसे टीवी दिखाने एवं चॉकलेट खिलाने का लालच देकर घर ले गया. घर में ले जाकर आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया और बच्ची के साथ रेप किया. बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे. उन्होंने दरवाजा खोला तो आरोपी बिना कपड़ों के मिला. इसके बाद बच्ची के परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज होने के दो घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया. उसका बयान न्यायालय में दर्ज करा लिया गया है. आरोपी को पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. 

कोर्ट में दर्ज करवाए बच्ची के बयान

घटना के बाद एसपी अभिनव धीमान ने गुरुवार को मीडिया को जानकारी दी. बताया कि पूरा मामला 11 फरवरी का है. कौवाकोल थाने में एक महिला ने आवेदन दिया था. आवेदन प्राप्त होते ही मामले की जांच कर दो घंटे के अंदर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. बच्ची की मेडिकल जांच करवाकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है. कोर्ट में बच्ची का बयान दर्ज करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.

यह भी पढ़ें:आरा में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पथराव, ग्रामीणों ने किया हंगामा, अब लिया जाएगा ऐक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget