एक्सप्लोरर

Nawada News: घूसखोर निकला नवादा का ये राजस्व कर्मचारी, रिश्वत लेते हुए निगरानी ने किया गिरफ्तार

Nawada News: मामला सिरदला प्रखंड अंचल कार्यालय का है. घूस मांगने के मामले में मोहम्मद अमीर हमजा नाम के शख्स ने निगरानी में इसकी शिकायत की थी. इसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

Nawada News: बिहार के नवादा में सोमवार (28 अप्रैल) को निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाकर एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. मामला सिरदला प्रखंड अंचल कार्यालय का है. यहां तैनात राजस्व कर्मचारी रविशंकर शर्मा ने जमीन से संबंधित काम के बदले में 20 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था. इसी दौरान निगरानी ने दबोच लिया.

मोहम्मद अमीर हमजा ने की थी शिकायत

बताया जाता है कि रिश्वत मांगे जाने के मामले में मोहम्मद अमीर हमजा नाम के शख्स ने निगरानी में इसकी शिकायत की थी. वे अपनी जमीन का काम करवाने के लिए काफी समय से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे. राजस्व कर्मचारी ने काम करने के बदले पैसों की मांग की थी. हालांकि शुरुआत में मोहम्मद अमीर हमजा ने इनकार कर दिया लेकिन काम नहीं होने पर वे रिश्वत देने के लिए तैयार हो गए.

इसी क्रम में राजस्व कर्मचारी ने सोमवार को ड्यूटी के बाद पैसे लेने के लिए बुलाया था. इससे पहले मोहम्मद अमीर हमजा ने शुक्रवार को निगरानी विभाग को इसकी सूचना दे दी थी. निगरानी विभाग ने शनिवार को मामले की जांच की और सोमवार को कार्रवाई के लिए जाल बिछा दिया. जैसे ही राजस्व कर्मचारी ने मोहम्मद अमीर हमजा से पैसे लिए निगरानी विभाग की टीम ने पकड़ लिया.

पटना लेकर चली गई निगरानी की टीम 

पकड़े जाने पर राजस्व कर्मचारी ने पहले अधिकारियों को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन जब उन्होंने अपनी पहचान बताई तो उसके होश उड़ गए. गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे पटना लेकर चली गई. जानकारी के अनुसार रविशंकर शर्मा रोहतास का रहने वाला है. नवादा स्थित उसके आवास पर भी निगरानी की टीम ने छापेमारी की है. हालांकि यहां से क्या कुछ मिला है यह सामने नहीं आया है. निगरानी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति या बयान जारी करने के बाद इस संबंध में और आगे कुछ पता चलेगा. 

यह भी पढ़ें- इंटेलिजेंस की विफलता वाले शशि थरूर के बयान पर JDU नेता केसी त्यागी ने दिया जवाब, 'मैं इस बात से…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget