एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में पति ने पत्नी को ऑनलाइन भेजे थे रुपये, साइबर फ्रॉड ने खाते से उड़ाया, महिला ने दी जान

Nalanda Cyber Fraud: सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पूरा मामला सोहसराय थाना इलाके के सहोखर मोहल्ले का है.

नालंदा: जिले के सोहसराय थाना इलाके के सहोखर मोहल्ले में मंगलवार (26 दिसंबर) को एक महिला ने तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  मृतक महिला खुशबू देवी के पति विजय साव दिल्ली में रहकर एक होटल में काम करते हैं. आत्महत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. महिला की चार बेटियां हैं. घटना के बाद सबका रो-रोकर बुरा हाल है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो दिन पहले पति ने अपनी पत्नी के बैंक खाते में दस हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया था. पत्नी को काम था इसलिए उसने रुपये भेजे थे. इसी बीच साइबर फ्रॉड ने भेजे गए दस हजार रुपये को उड़ा लिया. इस घटना के बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया है महिला ने इस तरह का कदम उठा लिया.

कमरे में फांसी लगाकर महिला ने दे दी जान

घर के सदस्यों ने बताया कि महिला ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी है. जिस समय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की उस समय उसके साथ में एक चार साल की पुत्री थी. सास और महिला का देवर घर पर था, लेकिन सभी अलग-अलग कमरे में थे. महिला की सास ने कहा कि उनकी पोती ने बताया कि दस हजार रुपया पिता ने भेजे थे. अकाउंट से गायब हो जाने के बाद बहस हुई थी.

इस मामले में सोहसराय थाना में पदस्थापित दारोगा सीमा कुमारी ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. पूछताछ में पता चला है कि दो दिन पहले उसके पति ने दिल्ली से पत्नी के मोबाइल पर ऑनलाइन दस हजार रुपये भेजे थे. साइबर फ्रॉड ने किसी तरह लिंक भेजकर पत्नी के मोबाइल में बने अकाउंट से पैसे उड़ा लिए. इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ. इसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया. घटना की सूचना पति को दे दी गई है. आगे की जांच में पुलिस जुट गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: पत्नी को खड़ा कर पति गया रिचार्ज कराने, आने पर वह गायब थी, अब हो गई अनहोनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget