एक्सप्लोरर

Nalanda Road Accident: नालंदा में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने जुगाड़ गाड़ी में मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

Accident in Bihar: नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार की घटना है. काम खत्म होने के बाद जुगाड़ गाड़ी से घर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया. एक शख्स का इलाज चल रहा है.

नालंदाः रविवार की रात चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक अनियंत्रित ट्रक ने जुगाड़ गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी श्यामदेव यादव और सुनील राम के रूप में हुई है. वहीं देवेंद्र यादव नाम का एक शख्स बुरी तरह से जख्मी हुआ है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हादसे की सूचना मिलते ही चंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद सबको इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर पहुंची. यहां लाने के बाद डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं जख्मी को बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर किया गया.

यह भी पढ़ें- Sitamadhi News: सीतामढ़ी में छात्रा से गैंगरेप के 48 घंटे बाद भी किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं, हाथ-पैर मार रही पुलिस

घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

इधर, परिजन की मानें तो जुगाड़ गाड़ी पर तीन लोग सवार होकर सामान को माधोपुर बाजार में उतारने के बाद घर लौट रहे थे. इसी बीच नूरसराय की ओर से आ रहे एक ट्रक ने धक्का मार दिया. घटना के बाद मृतकों के यहां कोहराम मच गया. आनन-फानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचे. मृतक के भतीजा ने बताया कि उसके चाचा श्यामदेव यादव के कमाने से घर चल रहा था. मौत के बाद परिवार बिखर गया है.

ट्रक को पुलिस ने किया जब्त

थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि माधोपुर बाजार में यह हादसा हुआ है. फिलहाल ट्रक को जब्त कर लिया गया है. मौके से चालक फरार हो गया. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Motihari Loot Case: ज्वेलरी लूटने के बाद पैसों को गोबर में छुपाया, दिल्ली पुलिस की मदद से पकड़ा गया बिहार का शातिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget