एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में एक व्यक्ति को लेकर दो महिलाओं में शुरू हो गई लड़ाई, दोनों ने बताया पति, मामला पहुंचा थाना

Nalanda News: मामला परवलपुर थाना क्षेत्र का है. एक मामले को लेकर गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई. दरअसल, एक व्यक्ति को दो महिला उसे अपना-अपना पति बताकर हंगामा कर रही थीं.

Bihar News: बिहार के नालंदा में बुधवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक व्यक्ति को दो महिला अपना पति बता रही थीं. इस दौरान जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. मामला जब नहीं सुलझा तो परवलपुर थाने की पुलिस पहुंच गई. पुलिस के सामने दोनों महिला उस व्यक्ति को अपने पति कह रही थी. यह देख पुलिस भी हैरान रह गई. पूरा मामला परवलपुर इलाके के मई गांव से जुड़ा है.

मिली जानकारी के अनुसार परवलपुर गांव के उमेश पाल की शादी आठ साल पहले उत्तर प्रदेश के इटावा में हुई थी, उस समय से उमेश पाल की पत्नी उषा देवी साथ में रह रही थी. इनके 2 बच्चे भी हैं. पिछले तीन चार साल से उषा देवी अपने पति और बच्चों को छोड़कर को छोड़कर अपने मायके चली गई. मायके से उषा देवी नहीं आ रही थी जिसके बाद से उमेश पाल ने दूसरी शादी कर ली.

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है उमेश पाल को अपने रिश्तेदार में ही एक महिला प्रविला देवी से प्रेम प्रसंग हो गया जिसके बाद दोनों ने घर से भागकर पिछले साल शादी कर ली. प्रविला देवी के पति भी उसे छोड़ दिया था जिसे सहारा के रूप उमेश पाल खड़ा हुआ. यह शादी करने के बाद अपनी दूसरी पत्नी को उमेश पाल अपने गांव में लाकर रखने लगा. बुधवार को बिना बताए पहली पत्नी उषा देवी अपने ससुराल पहुंच गई फिर दूसरी शादी का पता चला तब मामले का खुलसा हुआ उसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ.

मामले में थानाध्यक्ष का आया बयान

परवलपुर थानाध्यक्ष ने बताया पहली पत्नी पिछले चार साल से ससुराल नहीं आ रही थी उसके बाद उमेश पाल दूसरी शादी कर ली. पहली पत्नी को पता नहीं था. उन्होंने कहा कि पहली पत्नी को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया. पहली पत्नी के दो बच्चे थे उसे दे दिया गया है. थाना स्तर पर कागजी लिखित दी गई है अब उषा देवी को उमेश पाल से कोई मतलब नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: जहानाबाद में ठनका का कहर, चार की मौत, मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget