एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के नालंदा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 61 बदमाशों को किया गया गिरफ्तार, जानें मामला

नालंदा की पुलिस ने एक विशेष अभियान में 61 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें हत्या, लूट और डकैती के आरोपी शामिल हैं. इससे बदमाशों में हड़कंप मच गया है.

Bihar News: बिहार के नालंदा में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर जिले में कुल 61 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी में अलग अलग मामलों में नामजद आरोपी शामिल है. गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में बदमाशों को भेज दिया गया. बता दें कि एसपी भारत सोनी ने आदेश पर यह कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया था. अभी पैक्स चुनाव के मतगणना को लेकर पुलिस अलर्ट है और हत्या, डकैती, लूट व अन्य कांड में संलिप्त 61 आरोपियों को पकड़ा है.

नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

जिले के करायपरसुराय थाना की पुलिस ने फुलीपर गांव में छापेमारी कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए बदमाश की पहचान रामदहीन बिंद के रूप में हुई है. आरोपित एक साल से फरार चल रहा था. इसी तरह एकंगरसराय थाना की पुलिस ने डकैती के एक आरोपित को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैशाली जिला के विधुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर निवासी कामेश्वर राय के रूप में हुई है. इस तरह इसलामपुर थाना की पुलिस ने लूट के आरोपित को इचहोस गांव से पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपित सूर्यकांत पांडेय है.

दीपनगर थाना की पुलिस ने एससीएसटी मामले में सात आरोपियों को मघड़ा सराय से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अनिता देवी, प्रियंका कुमारी, संजू देवी, अजीत साव, अमित रात, अखिलेश प्रसाद, जयश्री शामिल हैं. इसी तरह गिरियक थाने की पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के आरोपित को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपित निचली बाजार निवासी जितू उर्फ जितेंद्र यादव है.

हिलसा थाने की पुलिस ने रंगदारी लूट के आरोपित को एसटीएफ के सहयोग से पटना से कट्‌टा-कारतूस संग गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार बदमाश टूशन गोप है. गिरफ्तार व्यक्ति पर नालंदा के साथ साथ नवादा जिला में कुल 13 केस दर्ज है. कुख्यात हिलसा अनुमंडल के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल है.

48 वारंटों का किया गया निष्पादन

इस तरह अन्य थानों की पुलिस ने हत्या प्रयास के 12, उत्पाद अधिनियम में 18 व 14 वारंटियों को पकड़ा है. इसके अलावा 48 वारंटों का निष्पादन किया गया. ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर 62 वाहन के चालकों से 78 हजार का जुर्माना वसूला गया. एसपी ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: Bihar News: मंत्री जनक राम के सरकारी बंगले में निकला विषैला कोबरा, रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget