एक्सप्लोरर

Nalanda News: बदमाशों ने फोन में दिखाई फोटो, सुनसान जगह पर पूछा- तुम ही हो? हां में जवाब मिलते ही चाकू से हमला

Crime in Bihar: युवक खेत देखने के लिए जा रहा था. लच्छुबिगहा रेलवे स्टेशन के पास की घटना है. युवक को चंडी के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

नालंदा: नगरनौसा थाना इलाके के लच्छुबिगहा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को खेत देखने जा रहे युवक पर दो बदमाशों ने पकड़कर शरीर पर कई जगह चाकू से हमला कर दिया. चाकू मारकर बदमाश फरार हो गए. खून से लथपथ युवक पर वहां से गुजर रहे किसान की नजर पड़ी तो इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया. जानकारी मिलने के बाद परिजन भी देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए.

जख्मी युवक की पहचान मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी रामानंद प्रसाद के पुत्र शबनम कुमार के रूप में हुई है. चंडी के निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है. शबनम हर दिन की तरह बुधवार को भी खेत देखने के लिए जा रहा था. लच्छुबिगहा रेलवे स्टेशन के पास वह जैसे ही पहुंचा तो दो बदमाशों ने पकड़ लिया. इधर परिवार वालों का कहना है किसी भी व्यक्ति से झगड़ा नहीं था. ऐसा किसने किया है उन्हें कुछ नहीं पता.

जख्मी युवक ने बताई पूरी कहानी

घटना के बारे में जख्मी युवक शबनम कुमार ने बताया है कि दो बदमाश मुंह ढके हुए थे. सुनसान जगह देख पकड़ लिया. उनके पास पिस्टल भी थी. बदमाशों ने मोबाइल में एक फोटो दिखाई और कहा कि ये तुम्हारा भाई है न? इस पर उसने बताया कि हां ये उसका बड़ा भाई है. इसके बाद बदमाशों ने मोबाइल में उसकी तस्वीर दिखाई. पूछा कि ये तुम हो? इस पर हां में जवाब सुनकर बदमाश ने कमर के पीछे से पिस्टल निकालकर उसकी छाती में सटाकर फायरिंग की लेकिन गोली नहीं चली. फिर बदमाश ने चाकू निकालकर पेट और हाथ पर वार दिया.

नगरनौसा थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही पुलिस जांच में जुट गई है. पूछताछ में बदमाश के बारे में नाम और पता नहीं पता चला है. पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है. फायरिंग की बात से थानाध्यक्ष ने इनकार किया. बताया कि चाकू से हमला किया गया है.

यह भी पढ़ें- Akshara Singh Marriage: अक्षरा सिंह करने जा रहीं शादी? चौंकाने वाली तारीख बताई, पवन सिंह को लेकर थी कभी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget