एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बिहारशरीफ जेल में बंद हत्या का विचाराधीन कैदी हुआ फरार, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Nalanda News: मिली जानकारी के अनुसार बिहारशरीफ जेल की चहारदीवारी से कूदकर कैदी भाग गया. जेल प्रशासन ने दीपनगर थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

नालंदा: बिहारशरीफ जेल में बंद हत्या का विचाराधीन कैदी मंगलवार को फरार (Nalanda News) हो गया. चहारदीवारी से कूदकर कैदी भाग गया. जेल प्रशासन ने दीपनगर थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मकहमे में हड़कंप मच गया है. रहुई थाना की पुलिस ने एक युवक की गला रेत हत्या के मामले में रणविजय को गिरफ्तार किया था. दीपनगर थाना प्रभारी ने यह जानकारी दी.

कैदी को फिर से पकड़ने के लिए छापेमारी में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा समेत अन्य अधिकारी जेल पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए. वहीं, दीपनगर थाना के प्रभारी सुनील जयसवाल ने बताया कि कैदी चहारदीवारी से कूदकर भाग निकला है, इस मामले में आवेदन मिला है. पुलिस लिस जांच में जुट गई है. फरार कैदी हत्या के मामले में बंद था, इसकी पहचान बिंद थाना इलाके के कथराही गांव निवासी रणविजय कुमार के रूप में हुई है. इस मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि छापेमारी की जा रही है जल्द कैदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

हत्या मामले में हुई थी गिरफ्तार

बता दें कि 13 अक्टूबर की रात रहुई थाना इलाके के सोसंदी गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर सोए हुए अवस्था में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी थी. सुबह वारदात का खुलासा हुआ. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतक की पहचान 19 वर्षीय हराधन कुमार कर रूप में हुई थी. रहुई थाना पुलिस ने तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिस इस ब्लाइंड केस की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. पकड़ा गए बदमाश की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू, एक मोबाइल, बाइक व खून लगा कपड़ा बरामद हुआ था. पुलिस ने इस हत्या के मामले में रणविजय को जेल भेजा था.

ये भी पढ़ें: Bihar News: मुजफ्फरपुर में चलती गाड़ी से महिला से छिनतई, ऑटो से गिरने से हुई दर्दनाक मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget