एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में प्रेम प्रसंग में हुई थी 5 बच्चों के पिता की हत्या, प्रेमिका का पिता और भाई गिरफ्तार

Nalanda Crime News: 6 दिसंबर को नालंदा में नहर से एक शव मिला था. युवक की प्रेमिका भी शादीशुदा थी. उसके तीन बच्चे भी हैं. उसी से युवक का अफेयर चल रहा था. हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

Bihar News: बिहार के नालंदा में छह दिसंबर को नहर से एक लाश मिली थी. बीते सोमवार (09 दिसंबर) को पुलिस ने प्रेस काफ्रेंस कर इस मामले में बड़ा खुलासा किया है. मृतक की पहचान पटना के रहने वाले युवक सन्नी कुमार (35 साल) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक प्रेम-प्रसंग के चलते सन्नी की हत्या हुई. हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका के पिता और भाई को गिरफ्तार किया है.

पूरा मामला नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना गांव का है. छह दिसंबर को सड़ी-गली लाश मिली थी ऐसे में उसकी उस वक्त पहचान भी नहीं हो पाई थी. पुलिस की टीम टेक्निकल एविडेंस के आधार पर जांच कर रही थी. इसके बाद पुलिस को सफलता मिली. जांच में पता चला कि जिस युवक का शव मिला है वो पटना के पंडारक थाना क्षेत्र के गोवासा शेखपुरा गांव का रहने वाला सन्नी कुमार है. जांच के बाद मामला प्रेम-प्रसंग में हत्या का निकल गया.

महिला की तस्वीर वायरल करने पर नाराज थे घर वाले

पुलिस के अनुसार, मृतक सन्नी कुमार पहले से शादीशुदा था. उसके पांच बच्चे भी हैं. इसके बावजूद उसका तीन बच्चों की मां से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों मिलते रहते थे. दोनों के बीच जब विवाद हुआ तो सन्नी कुमार ने महिला (प्रेमिका) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. इससे प्रेमिका के परिवार वाले गुस्से में थे. इसी क्रम में प्रेमिका के भाई और पिता ने सन्नी को किसी बहाने बुलाया. इसके बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी. शव को नहर में फेंक दिया.

पूछताछ के बाद स्वीकार की अपनी गलती

प्रेमिका के गिरफ्तार हुए भाई ने पूछताछ के दौरान बताया कि सन्नी ने उसकी बहन का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. इसको लेकर परिवार आक्रोश में था. इसी के चलते उन लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है.

यह भी पढ़ें: Aurangabad News: औरंगाबाद में पूर्व पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 लोगों ने किया था मर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget