एक्सप्लोरर

Nalanda Crime: बंदूक की नोक पर बदमाशों ने उड़ाई नकद समेत 16 लाख की संपत्ति, दूध देने के बहाने घर में घुसे थे

Bihar News: नालंदा के अयोध्या नगर मोहल्ले में एक लूटपाट की घटना हुई है. इस मामले को लेकर डीएसपी ने बताया कि जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा.

नालंदा: जिले में अपराधियों को हौसले बुलंद हैं. पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी अपराध कम नहीं हो रहा है. जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार को दिन दिनदहाड़े डकैती की घटना (Nalanda Robbery) को अंजाम दिया है. दूध पहुंचाने के नाम पर अपराधी घर में घुसकर सभी परिवार वालों को बंधक बनाकर लगभग 16 लाख की लूट कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया.

दूध देने के बहाने घर में घुसे अपराधी

मामला जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर मोहल्ले का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिलाव प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित मनरेगा कर्मी रंजू देवी के घर नकाबपोश अपराधियों ने सुबह दूध पहुंचाने के बहाने घर का दरवाजा खुलवाया और करीब पांच की संख्या में अपराधी घर में घुस गए. इसके बाद महिला को बंधक बनाकर बंदूक की नोक पर सारे कमरे की चाभी मांगकर लॉकर में रखे गहने और पैसों की लूटपाट की. दो लाख नकद भी लूटकर फरार हो गए.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी दल बल के साथ पहुंचे. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई. वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है. ग्रामीणों ने थाना की पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया. वहीं, इस मामले को लेकर डीएसपी ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: ‘क्या तेजस्वी को गिफ्ट करने के लिए CM नीतीश खरीद रहे जेट’, सुशील मोदी का तंज, कहा- बिहार में ये उपयुक्त नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget