एक्सप्लोरर

‘क्या तेजस्वी को गिफ्ट करने के लिए CM नीतीश खरीद रहे जेट’, सुशील मोदी का तंज, कहा- बिहार में ये उपयुक्त नहीं

Sushil Modi Attacks Nitish Kumar: सुशील मोदी ने गुरुवार को बिहार सरकार के नए जेट खरीदने वाली बात पर तंज कसा. कहा कि नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री बनने की इच्छा पूरी नहीं होगी.

पटना: बिहार के कैबिनेट में जब से सरकार द्वारा नया जेट और हेलीकॉप्टर खरीदने की बात पर मुहर लगी है तब से ही बीजेपी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमलावर है. बीजेपी उनके देशाटन पर जाने की बात कर रही. इधर, गुरुवार को सुशील मोदी (Sushil Modi) ने तंज कसते हुए कहा है कि नीतीश कुमार ने ये जेट विमान तेजस्वी को गिफ्ट करने के लिए खरीदा है क्या? सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी इच्छा तो पूरी नहीं होगी और वो देश भ्रमण करने की सोच रहे हैं.

तेजस्वी को गिफ्ट करेंगे क्या विमान?

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में 250 करोड़ के जेट विमान का उपयोग नहीं हो सकता है. इसके पीछे का कारण है कि बिहार में कुछ ही रणवे है जहां विमान उतर सके. ऐसे में इस जेट का इस्तेमाल किस कार्य के लिए करेंगे. आगे कहा कि साल 2024 में नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री बनने की इच्छा है जो कि पूरी तो नहीं होगी. उसी इच्छा के लिए देश घूमने के लिए ये खर्च हो रहा है. कुल मिलाकर सरकारी खर्चे पर मुख्यमंत्री अपना सपना साकार करना चाह रहे हैं. उन्होंने सवाल पूछते हुए यह  भी कहा कि क्या ये  विमान तेजस्वी यादव को गिफ्ट करने के लिए खरीदा जा रहा है.

विमान खरीदने के प्रस्ताव की मंजूरी के बाद राजनीतिक हलचल

बता दें कि बिहार सरकार ने जेट विमान और हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए कमेटी भी बनाई है जो कि इसपर निर्णय लेंगे. मंगलवार को ही बिहार मंत्रिमंडल ने वीआईपी और वीवीआईपी की आवाजाही के लिए एक नया जेट विमान और एक हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके बाद से ही बीजेपी लगातार हमलावर है. वर्तमान में भी बिहार के पास कई विमान हैं जिसका इस्तेमाल किया जा रहा, लेकिन वो काफी धीमी है. इसलिए बताया जा रहा कि बिहार सरकार नया जेट खरीदना चाहती है.

यह भी पढ़ें- BSSC Paper Leak: क्या SSC की सभी परीक्षा होगी रद्द? आयोग ने जारी किया नोटिस, छात्रों से मांग रहे इस बात का सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
तेज प्रताप यादव का विरोधियों पर हमला, बोले- जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे
तेज प्रताप यादव का विरोधियों पर हमला, बोले- जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे
'राघोपुर नाव हादसा नहीं, हत्या है', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को लिखा खत
'राघोपुर नाव हादसा नहीं, हत्या है', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को लिखा खत
CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'
CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget