एक्सप्लोरर

Nalanda Accident: नालंदा में तीन दोस्तों को ट्रैक्टर ने कुचला, सबकी मौत, नई बाइक की पूजा कराने के बाद लौट रहे थे घर

Road Accident Death: राहुल कुमार ने नई बाइक खरीदी थी. शुक्रवार की शाम दो दोस्तों के साथ इलाके के महतो बाबा के मंदिर में पूजा करने गया था. तीनों अपने घर के बड़े बेटे थे.

नालंदा: सरमेरा थाना क्षेत्र के चूहरचक गांव के पास शुक्रवार (5 मई) की रात तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई. ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों दोस्त सड़क किनारे गिर गए. रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. तीनों अपने घर के बड़े बेटे थे.

घटना के बाद परिवार वालों को जानकारी दी गई तो गांव में कोहराम मच गया. आनन-फानन में परिवार वाले अस्पताल पहुंचे. घटना के संबंध में अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि नई बाइक की पूजा कराने के लिए तीनों दोस्त एक साथ निकले थे. मृतकों की पहचान सरमेरा थाना इलाके के सदहा गांव निवासी जोगी महतो के 22 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार, धर्मेंद्र महतो के 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और जनार्दन महतो के 24 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है.

राहुल ने खरीदी थी नई बाइक

बताया गया कि कुछ दिन पहले ही राहुल कुमार ने नई बाइक खरीदी थी बाइक की पूजा करानी थी. शुक्रवार की शाम राहुल पूजा कराने जा रहा था. दो दोस्त भी साथ गए थे. परिजनों ने यह भी बताया कि रोहित शादीशुदा था. उसके दो बच्चे है. बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया. तीनों के परिजनों में कोहराम मचा है.

सरमेरा थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि सड़क किनारे तीन लोग गिरे हुए हैं. पुलिस सूचना पर पहुंची. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. तीनों की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बारात निकलने से पहले नाच रहे थे लोग, DJ वाली गाड़ी ने पीछे से रौंद दिया, मुजफ्फरपुर में 2 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
Patna News: बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget