एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विवादों के बीच सहनी ने किया बड़ा एलान, कहा- अकेले लड़ूंगा लोकसभा चुनाव, किसी पार्टी की नहीं लूंगा मदद

मंत्री बोले, " हमने मुजफ्फरपुर में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. चार महीने तक हमें अपमानित किया गया. उनके सांसद और विधायक द्वारा बयानबाजी की गई, लेकिन मैं शांत रहा क्योंकि मुझे चुनाव लड़ना था."

पटना: बीजेपी (BJP) से विवाद के बीच मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने सोमवार को बड़ा एलान किया. फेसबुक लाइव आए वीआईपी सुप्रीमो (VIP) ने कहा कि 15 अप्रैल के बाद वे अलग रणनीति के तहत मैदान में उतरेंगे. वे एक-एक बूथ पर जाएंगे. लोगों को इकट्ठा करेंगे और 2024 में अकेले बिना किसी के मदद के 40 सीटों पर ताल ठोकेंगे. उन्होंने कहा, " मैं वादा करता हूं कि हम इस कदर काम करेंगे कि लोकसभा चुनाव में हम किसी के पीछे नहीं घूमेंगे कि आइये हमसे गठबंधन करिए. अगर उनको जरूरत होगी तो वे आकर हमसे गठबंधन करेंगे."

सहनी ने एनडीए में नहीं होने की कही बात

सहनी ने कहा, " हम कह सकते हैं कि एनडीए में तो आज हम नहीं हैं. लोगों ने हमें एनडीए से निकाल दिया है. अगर हम एनडीए में होते तो हमें हमारा हक मिलता. हमने हमेशा अपना धर्म निभाया. लेकिन हमें आज गठबंधन में हमारा हक नहीं मिल रहा. वो हमें निकाल चुके हैं. ऐसे में अब हमें अपने ढंग से काम करना है. लोकसभा चुनाव में अभी समय है. पहले बोचहां में हमें चुनाव जीतना है." जनता से उन्होंने कहा, " हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि हमारा साथ दीजिए. आपके लिए ही हम लड़ रहे हैं. जो गलतफहमी हुई है, उसे दूर करिए."

Bihar News: जल्दी निपटा लें जरूरी काम, मार्च ने आखिर में चार दिन बंद रहेंगे सारे बैंक, हड़ताल पर जाएंगे कर्मी

वीआईपी नेता बोले, " बीजेपी ने कहा कि यूपी में आपने पाप किया है तो आप बोचहां आइये और बीजेपी की मदद करके प्रायश्चित करिए. लेकिन हमने क्या पाप किया ये समझ नहीं आ रहा है. आरक्षण मांगना पाप है तो हम हजार बार ये पाप करेंगे. आने वाले समय में हम सारा काम करेंगे. हमें दो विभाग मिलना था. लेकिन एक ही विभाग मिला. आज हमारे विधायकों को तोड़ा जा रहा है. लेकिन अपनी पार्टी का निर्णय हम खुद लेंगे. इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करें. हमने उनकी पार्टी में कभी हस्तक्षेप नहीं किया है."

हमें लगातार अपमानित किया गया

सीएम नीतीश के मंत्री बोले, " हमने मुजफ्फरपुर में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. चार महीने तक हमें अपमानित किया गया. उनके (BJP) सांसद और विधायक द्वारा बयानबाजी की गई, लेकिन मैं शांत रहा क्योंकि मुझे चुनाव लड़ना था. लेकिन वे मुझे अपमानित करके मेरी ही घर में घुस गए, ये क्या मतलब है. आप अपने मन से सूची जारी कैसे कर सकते हैं. मैं कुर्सी के लिए नहीं आया, मैं अपने लोगों के हक की लड़ाई के लिए आया हूं. कुर्सी चली जाए उसका कोई गम नहीं है. संघर्ष करके चार बनाया है, आगे 40 बनाएंगे. लेकिन ये वादा करके मुकर रहे हैं." 

बता दें कि बीजेपी और वीआईपी सुप्रीमो में इन दिनों विवाद चल रहा है. बीजेपी सहनी के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने से नाराज है. इस वजह से पार्टी ने उन्हें दोबारा बोचहां सीट नहीं दी और अपनी पार्टी के उम्मीदवार को एनडीए के तहत टिकट दे दिया. इधर, बीजेपी के फैसले से नाखुश सहनी ने भी उक्त सीट से चुनाव लड़ने का एलान करते हुए रमई राम की बेटी डॉ.गीता को अपना उम्मीदवार बनाया है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: मुकेश सहनी का छलका दर्द, फेसबुक लाइव आकर कहा- मेरे साथ हो रही कूटनीति, मान लेनी चाहिए थी लालू यादव की बात

Lalu Prasad Yadav Health: लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया दिल्ली AIIMS, लगातार बिगड़ रही थी तबीयत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget