एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani: ...तो मुकेश सहनी 40 सीट पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव! क्या होगा VIP का अगला कदम?

Lok Sabha Elections: वीआईपी के एक नेता ने कहा कि शुक्रवार की रात फैसला हो सकता है कि महागठबंधन में वीआईपी को जगह मिलेगी या नहीं. राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी और लालू पर भरोसा है.

Mukesh Sahani News: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) की एनडीए के बाद महागठबंधन में भी बात नहीं बन सकी है. शुक्रवार (29 मार्च) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर औपचारिक घोषणा हो गई कि महागठबंधन में शामिल दलों को कितनी-कितनी सीटें दी जाएंगी. उम्मीद थी कि मुकेश सहनी की पार्टी को भी कुछ सीटें दी जाएंगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. अब सवाल है कि विकासशील इंसान पार्टी का अगला कदम क्या होगा?

सबसे पहले समझ लें कि समीकरण क्या कहता है. जो समीकरण बैठता है बिहार में उनकी पार्टी के लिए उस हिसाब से महागठबंधन में वीआईपी को जगह मिल सकती है. इसकी सबसे बड़ी वजह है ठोस वोट बैंक. 2019 के लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी महागठबंधन में रहकर तीन सीटों पर चुनाव लड़ी थी. हालांकि किसी से जीती नहीं थी. वहीं आरजेडी 2019 में 24 सीटों पर लड़ी थी. इस बार आरजेडी के पास 26 सीट है. ऐसे में यह हो सकता है कि दो या फिर तीन सीट वह वीआईपी के लिए रिजर्व करके चल रही हो.

बता दें कि जब महागठबंधन में बातचीत चल रही थी तो वीआईपी चाहती थी कि मुजफ्फरपुर, कटिहार और खगड़िया सीट उसे मिले. हालांकि ये तीनों सीट इस बार आरजेडी के पास नहीं है. मुजफ्फरपुर और कटिहार कांग्रेस के पास है. खगड़िया सीपीएम के पास है. ऐसे में वीआईपी को तीनों दलों से बात करनी होगी तो ही कुछ विचार हो सकता है. वीआईपी के एक नेता ने दावा किया है कि शुक्रवार (29 मार्च 2024) की रात यह फैसला हो सकता है कि महागठबंधन में वीआईपी को जगह मिल रही है या नहीं.

उधर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शुक्रवार (29 मार्च) को कहा कि उन्हें राहुल गांधी और लालू यादव पर पूरा भरोसा है. लालू प्रसाद यादव हमेशा मंडल कमीशन का पक्षधर रहे हैं. कहा कि मंडल कमीशन में निषाद आरक्षण की बात कही गई है. ऐसे में लालू यादव और राहुल गांधी वीआईपी के लिए कुछ न कुछ जरूर मदद करने की बात करेंगे.

'नहीं तो 40 सीटों पर लड़ने के लिए कहेंगे'

पार्टी को महागठबंधन में भी जगह नहीं मिलती है तो क्या होगा अगला कदम? इस पर देव ज्योति ने कहा कि लोकतंत्र में सबको लड़ने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि एक भी बाइट आ जाता है इंडिया गठबंधन की ओर से कि हम आरक्षण की लड़ाई में मुकेश सहनी के साथ नहीं हैं तो हमारे नेता निर्णय लेंगे. हम लोग अपने नेता को कहेंगे कि 40 सीटों पर उम्मीदवार उतार दें. 

यह भी पढ़ें- Bihar I.N.D.I.A Seat Sharing: आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल में हो गया सीटों का बंटवारा, पूर्णिया पर बड़ा अपडेट

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'
'कौन प्रशांत किशोर?' बांकीपुर उपचुनाव के बीच राम कृपाल यादव का निशाना
'कौन प्रशांत किशोर?' बांकीपुर उपचुनाव के बीच राम कृपाल यादव का निशाना

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget