एक्सप्लोरर

PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल

PM Modi Bihar Visit: पप्पू यादव का मंच पर होना कोई सियासी संकेत नहीं है. वे महागठबंधन के साथ हैं लेकिन पूर्णिया से निर्दलीय सांसद हैं इस लिहाज से इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (15 सितंबर, 2025) को बिहार के पूर्णिया पहुंचे. इस मौके पर पीएम मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. साथ ही हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात बिहार को दी. इस दौरान एक अलग तस्वीर देखने को मिली. कार्यक्रम एनडीए का है, लेकिन मंच पर सांसद पप्पू यादव भी दिखे.

मंच पर जब प्रधानमंत्री पहुंचे तो उनका स्वागत हुआ. इसके बाद जब वे अपने स्थान पर बैठ गए तो पीछे से आकर सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री को प्रणाम किया. प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर प्रणाम किया. पीएम मोदी से पप्पू यादव की ज्यादा देर बात तो नहीं हुई लेकिन कुछ क्षण तक उन्होंने जरूर रुककर कुछ बात करने की कोशिश की. इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद हैं पप्पू यादव

बता दें कि पप्पू यादव का मंच पर होना कोई सियासी संकेत नहीं है. वे महागठबंधन के साथ हैं लेकिन पूर्णिया से ही निर्दलीय सांसद हैं इस लिहाज से इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. साथ में कई केंद्रीय मंत्री जैसे गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी आदि भी शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विक्रमशिला-कटरिया के बीच 2,170 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेल लाइन की आधारशिला रखी, जिससे गंगा नदी पर सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा. प्रधानमंत्री ने अररिया-गलगलिया (ठाकुरगंज) के बीच 4,410 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली नई रेल लाइन का उद्घाटन किया.

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 35,000 ग्रामीण लाभार्थियों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 5,920 शहरी लाभार्थियों के लिए आयोजित गृह प्रवेश समारोह में भाग लिया. कुछ लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपी गई.

यह भी पढ़ें- 'ये भाजपा और JDU का गुंडा राज', BJP के मंत्री जीवेश मिश्रा पर लगे आरोपों पर बोले तेज प्रताप यादव

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget