एक्सप्लोरर

'जबरदस्ती नहीं नचवाया', चिराग पासवान के जीजा ने दे दिया रोहिणी आचार्य को जवाब

Arun Bharti: सांसद अरुण भारती ने कहा कि हम सब ने देखा कि कैसे राजद के नेता तेज प्रताप यादव ने पुलिस अधिकारी को जबरदस्ती नचवाया. हमारे नेता ने ऐसा नहीं किया है.

Arun Bharti News: बिहार में आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव के होली पर एक सिपाही को नचवाने का मामला अभी भी ठंडा नहीं हुआ है. एनडीए नेताओं के लगातार हमलावर होने के बाद उनकी बहन रोहणी आचार्य (Rohini Acharya) अब उनके बचाव में उतरीं और एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर सरकार से सवाल पूछ दिए. रोहणी ने जो वीडियो पोस्ट की थी वो एनडीए के सहयोगी चिराग पासवान के होली का जश्न मनाते हुए था, जिसमें वो सुरक्षा गार्ड के साथ डांस कर रहे हैं. 

रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में लिखा

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में सवाल खड़े करते हुए कहा कि खुद को मोदी का हनुमान बताने वाले इस शख्स के साथ जम कर ठुमके लगा रहे सुरक्षाकर्मियों को भी सस्पेंड किया जाएगा क्या? उनके इस सवाल पर एलजेपीआर सांसद और चिराग पासवान के जीजा अरुण  भारती ने जवाब दिया है.

 दिल्ली में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सांसद अरूण भारती ने कहा, "हम सब ने देखा कि कैसे राजद के नेता तेज प्रताप यादव ने पुलिस अधिकारी को जबरदस्ती नचवाया. वहीं दूसरी ओर, हमारे नेता आदरणीय @iChiragPaswanजी अपने सुरक्षा अधिकारियों के साथ होली का जश्न मना रहे थे। यहां तक कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodiजी ने भी कई बार कहा है कि हमें त्योहार उन जवानों के साथ मनाने चाहिए जो अपनी ड्यूटी की वजह से अपने परिवारों से दूर रहते हैं और हमारी सुरक्षा में तैनात रहते हैं".

सांसद अरूण की क्या है दलील?

यानी सांसद अरूण भारती ये कहना चाह रहे हैं कि जिस तरह से राजद के नेता तेज प्रताप यादव ने पुलिस अधिकारी को जबरदस्ती नचवाया वैसे हमारे नेता ने नहीं किया, वो तो सभी जवानों के साथ मिलकर जश्न मना रहे थे. इसमें कोई बुरा नहीं है. हालांकि रोहिणी आचार्य ने पोस्ट कर और इस सवाल को उठा तेज प्रताप के मामले को थोड़ा नरम बस्ते में डालने की कोशिश जरूर की है. 

ये भी पढ़ें: 'खुद करें तो रासलीला और…', रोहिणी ने शेयर किया चिराग पासवान का होली वाला वीडियो, पूछ दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget