एक्सप्लोरर

Motihari News: RTI कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, 20 लाख में दी गई थी सुपारी, सामने आया ये मामला

मोतिहारी के हरसिद्धि प्रखंड के गेट पर 24 सितंबर को अपराधियों ने की थी विपिन अग्रवाल की हत्या.इस कांड में अब तक सात लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी, एक पिस्टल और पांच जिंदा गोली भी मिली.

मोतिहारीः आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर सचिन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य शूटर को अरेराज डीएसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में बनी एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है. सचिन को गिरफ्तार करने के बाद उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं सचिन ने पुलिस के सामने आरटीआई कार्यकर्ता हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग दिए हैं. उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसके पूर्व पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो शूटर सहित छह लोगों को हत्या की सुपारी में सहयोग करने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शातिर अपराधी सचिन सिंह की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. गिरफ्तार सचिन पर जिला के विभिन्न थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं.

एसपी कुमार आशीष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हरसिद्धि थाना के आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की हत्याकांड का मुख्य शूटर सुगौली थाना क्षेत्र के पशुरामपुर के प्राथमिक विद्यालय के पास देखा गया है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अरेराज डीएसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में टीम बनाई गई. टीम ने छापेमारी कर एक पिस्टल और पांच जिंदा गोली सहित शातिर अपराधी सचिन सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Coronavirus Update: बिहार में क्या है कोरोना का ताजा हाल? हर दिन कितने टेस्ट हो रहे? यहां जानें एक-एक बातें

एसपी ने कहा कि कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की हत्या हरसिद्धि बाजार की करोड़ों की सरकारी जमीन से अतिक्रम हटवाने को लेकर की गई है. हत्या में पूर्व से नाम आए सभी अपराधी व साजिश रचने वालों की बात उसने स्वीकार की है. घटना में कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. अबतक सात अपराधियों को इस कांड में गिरफ्तार किया जा चुका है. स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाई जाएगी.

कब हुई थी हत्या?

हरसिद्धि प्रखंड के गेट पर 24 सितंबर को बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े आरटीआई कार्यकर्ता को गोलियों से छलनी कर दिया था. अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई थी. घटना के एक सप्ताह बाद छौड़ादानो थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम ने दो सुपारी किलर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने दिए बयान में बताया था कि हरसिद्धि बाजार की करोड़ों की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के केस दर्ज करने को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या की गई थी. 20 लाख रुपये में सुपारी दी गई थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Night Curfew: नाइट कर्फ्यू के पहले दिन पटना में क्या हुआ? बेवजह निकलने वाले ‘फंसे’, कट गए चालान, दुकानें सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर में प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
रोहतास: तुतला भवानी धाम में वॉटरफॉल का तांडव, 15 श्रद्धालु फंसे!
रोहतास: तुतला भवानी धाम में वॉटरफॉल का तांडव, 15 श्रद्धालु फंसे!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget