एक्सप्लोरर

Motihari News: मोतिहारी में इंटर के छात्र की चाकू गोदकर हत्या, बोरा में लपेटकर धान के खेत में फेंका

Murder in Motihari: मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र का मामला है. हत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Motihari Crime News: मोतिहारी में इंटर के एक छात्र की हत्या कर उसके शव को बोरा में लपेटकर बदमाशों ने धान के खेत में फेंक दिया. मंगलवार (27 अगस्त) की सुबह लाश मिली तो हड़कंप मच गया. घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र की है. शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना घोड़ासहन थाना की पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मृतक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के निमोईया गांव निवासी रामजी साह के पुत्र विकास कुमार (21 वर्ष) के रूप में की गई है. वह मोतिहारी में रहकर पढ़ाई करता था. इंटर का छात्र था. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव को घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ललुआ टोला स्थित कन्या मध्य विद्यालय के समीप धान के खेत से बरामद किया गया है. देखने से लग रहा था कि युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है. 

घर से 700-800 मीटर की दूरी पर मिला युवक का शव

मृतक विकास के भाई का कहना है कि कल (26 अगस्त) शाम को वो दोनों जन्माष्टमी का मेला देखने गए थे. मेला देखकर घर लौटने पर दोनों भाई ने 11 बजे तक मोबाइल चलाया. इसके बाद सोने चले गए. सुबह में पता चला कि उसके भाई की हत्या कर दी गई है. उसे नहीं पता कि ये कैसे हुआ. बताया जाता है कि युवक का शव उसके घर से महज 700-800 मीटर की दूरी से ही मिला है. हालांकि हत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है.

एसडीपीओ बोले- जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे दोषी

मौके पर पहुंची घोड़ासहन थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ललुआ टोला के सरकारी स्कूल के पास धान के खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ है. अनुसंधान चल रहा है. जल्द मामला का खुलासा करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को छपरा से ले गया MP, पुलिस ने सिंगरौली से पकड़ा तो उड़ गए होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget