एक्सप्लोरर

Bihar News: मोतिहारी में केके पाठक के अधिकारी और शिक्षकों के बीच खूब चले लात घूंसे, वीडियो हुआ वायरल

Motihari News: मामला मोतिहारी डायट का है. बताया जा रहा है कि मोतिहारी डायट में नवनियुक्त शिक्षक योगदान देने पहुंचे थे. इस दौरान शिक्षक और डायट के कर्मियों के बीच भिड़ंत हो गई.

मोतिहारी: जिले में केके पाठक (KK Pathak) के अधिकारी और शिक्षकों के बीच शनिवार को जमकर लात घूंसे (Motihari News) चले. मोतिहारी डायट रण क्षेत्र बन गया. मामला थाना पहुंचा. मोतिहारी डायट में नवनियुक्त शिक्षक योगदान देने पहुंचे थे. योगदान देने वाले शिक्षकों की भीड़ थी. इसी बीच शिक्षा विभाग के डीपीओ और योगदान देने आए शिक्षक में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि डीपीओ कार्यालय के कर्मी और शिक्षकों के बीच लात घूंसे की नौबत आ गई. इस घटना के बाद डायट में हड़कंप मच गया. वहीं, अब इसका वीडियो वायरल हो गया है.

डायट बना रण क्षेत्र

मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी शहर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बीपीएससी पास शिक्षक सैकड़ों की संख्या में योगदान देने पहुंचे थे. इसी बीच योगदान ले रहे डीपीओ और शिक्षकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसके बाद डीपीओ कर्मी और शिक्षकों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसके बाद डायट संस्थान कुछ समय के लिए रण क्षेत्र में तब्दील हो गया. सूचना मिलने के बाद पर छतौनी की पुलिस मौके पर पहुंचकर मारपीट की घटना को शांत कराया और पिटाई हुए शिक्षकों को थाना ले गई.

शिक्षकों ने लगाया गंभीर आरोप

प्रत्यदर्शी महिला शिक्षक ने बताया कि जिले के मध्य विद्यालय कालू पाकर प्रखंड फेनहारा के प्रधानाध्यापक जो सक्षमता परीक्षा उतीर्ण होने के बाद डायट प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे. जहां डीपीओ और डाटा ऑपरेटर कार्यालय जा रहे थे तभी प्रधानाध्यापक के शरीर से हल्का टच हो गया. इसके बाद डीपीओ और डाटा आपरेटर ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधानाध्यापक को अपने हिरासत में ले लिया. डीपीओ ने पुलिस अभिरक्षा में भी दोबारा पिटाई शुरू कर दी.

वहीं, मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन न उठाने के कारण बात नहीं हो सकी. वहीं, योगदान देने आए शिक्षकों में रोष पूर्ण ने आरोप लगाया कि डीईओ के इशारे पर इस तरह की घटना हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget