एक्सप्लोरर

मोतिहारी: कोविड-19 से निपटने के लिए डाक विभाग ने डाकघरों में शुरू किया कोरोना शॉप

राज्य में कोरोना के कहर को बढ़ता देख डाक विभाग ने डाकघरों में कोरोना शॉप की शुरुआत की है, जहां उचित दामों पर कोरोना से बचाव के लिए सामान उपलब्ध कराए जाएंगे.

मोतिहारी: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी सामान एक छत के नीचे उपलब्ध हो, इसके लिए डाक विभाग ने डाकघरों में कोरोना शॉप शुरू किया है. जहां मास्क, सैनिटाइजर, हैंड वॉश, काढ़ा, रुमाल और गमछों की उचित दर पर बिक्री होगी. इस शॉप के जरिये डाक विभाग गांव-गांव तक मास्क, सैनिटाइजर, हैंड वॉश, काढ़ा, रुमाल और गमछा उपलब्ध कराएगा.

इस बात की जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक एसएन यादव ने बताया कि कोरोना महामारी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना आज संपूर्ण विश्व के लिए अत्यंत चिंता का विषय बन चुका है. विश्व के सभी देश महामारी से निपटने के लिए एकजुट हो चुके हैं. लेकिन अभी तक कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म करने का ना तो कोई टीका मिला है और ना ही दवाई बन पाई है.

उन्होंने कहा, " कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हैंड वॉश और हैंड सैनिटाइजर दैनिक जरूरत की चीजों में शामिल हो चुका है. इस महामारी से निपटने और इस को हराने के लिए बिहार डाक परिमंडल लगातार प्रयासरत रही है. वर्तमान में राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब डाक विभाग कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी सामान एक छत के नीचे उपलब्ध कराएगी.

उन्होंने बताया कि डाक विभाग तीन लेयर फीता वाला मास्क 35 रुपये, 3 लेयर एलास्टिक मास्क 40 रुपये, 3 लेयर प्रीमियम मास्क 90 रुपये, 3 लेयर सिल्क मास्क 250 रुपये, कॉटन वाशेबल मास्क 25 रुपये, गमछा 250 रुपये, रुमाल 45 रुपये, आयुर्वेद उकालो 299 रुपये, हैंड वॉश 250 रुपए सहित अन्य सामान उचित मूल्य पर ग्राहकों को उपलब्ध कराएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget