एक्सप्लोरर

Motihari News: बिहार के मोतिहारी में 4 लोगों की हत्या, पति ने पत्नी के साथ 3 बच्चियों को काट डाला

Motihari Crime News: मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बाबरिया गांव की घटना है. हत्या के बाद आरोपित पति फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Motihari Murder: बिहार के मोतिहारी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में गुरुवार (28 मार्च) की रात एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चियों को धारदार चीज से काट डाला. घटना में चारों की मौत हो गई. इस घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार है.

10 से 15 साल के बीच की थीं तीनों बच्चियां

चार लोगों की निर्मम हत्या की खबर शुक्रवार को जैसे ही लोगों को मिली तो भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पहाड़पुर थाने की पुलिस को दी. इसके बाद पहाड़पुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पूरी घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बाबरिया गांव की है. मरने वाली तीनों बच्चियों की उम्र 10 से 15 साल के बीच की है.

सोए अवस्था में धारदार हथियार से की गई हत्या

इस मामले में अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बाबरिया गांव में एक पति ने अपनी पत्नी संग तीन बच्चियों की तेज धारदार हथियार से हत्या की है. रात में सोए अवस्था में गला काटकर इस घटना को उसने अंजाम दिया है. हत्या कर वह घर से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को भेजा गया. मामले की जांच कराई जा रही है.

पारिवारिक विवाद में की जा सकती है हत्या

ऐसा कहा जा रहा है कि बीते दिन घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसको लेकर पति आक्रोशित था. यही वजह है कि उसने इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस बात को लेकर विवाद हुआ था और क्या बात हुई थी. घटना के बाद जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है. फिलहाल पुलिस हत्या का कारण पारिवारिक कलह मानकर चल रही है. डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है.

पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जा चुका है जेल

उधर यह बात भी सामने आई है कि आरोपित मोहम्मद ईदा पर अपनी पहली पत्नी की भी हत्या का आरोप है. वह जेल जा चुका है. मोहम्मद ईदा पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेया का रहने वाला था. पहली पत्नी की हत्या के मामले में जेल से निकलने के बाद उसने सरेया गांव छोड़ दिया. इसके बाद बाबरिया में जमीन लेकर घर बनाया. फिर दूसरी शादी की थी.

यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari News: 'मुख्तार अंसारी के इंतकाल का...', तेजस्वी के बाद जानिए तेज प्रताप यादव ने क्या लिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget