एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा में तीन बच्चों की मां की पीट-पीटकर हत्या, खून से सना डंडा ससुराल से बरामद

Woman Murder In Nawada: शादी के बाद से अक्सर ही महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था. मायके वालों ने ससुराल वालों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा.या है.

Nawada News: नवादा नगर थाना क्षेत्र के शिनवनारायण बिगहा गांव के कोनीबर टोले में तीन बच्चों की मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान सुनील मांझी की पत्नी फूलवंती देवी के रूप में की गई है. हत्या का आरोप ससुराल वालों पर ही लग रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. 

17 साल पहले हुई थी महिला की शादी 

बताया जाता है कि 17 साल पहले नेमदारगंज थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी रामचंद्र मांझी की पुत्री फूलवंती देवी की शादी कोनीबर टोले के भुवनेश्वर मांझी के पुत्र सुनील कुमार से की गई थी. दंपत्ति के तीन बच्चे भी हैं. मायके के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से अक्सर फूलवंती को प्रताड़ित किया जा रहा था. कई बार पति-पत्नी के बीच समझौता भी कराया गया और आखिरकार ससुराल वालों ने मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी.

मायके वालों ने डायल 112 को कॉल कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद नगर थाना की पुलिस वहां पहुंची और छानबीन की. घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ-01 अनोज कुमार व नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार वहां पहुंचे. घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त खून से सना बांस का एक डंडा बरामद किया गया है.

मौके पर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम पहुंची

पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से घटना की जानकारी ली. फॉरेंसिक टीम भी वहां पहुंची और आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किया. इधर, घटना के बाद से पति फरार बताया जा रहा है. घटना के बाद मायके के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार लोग रोते-रोते हुए बेसुध हो जा रहे थे. बच्चे भी अपनी मां की मौत के बाद मायूस हैं. 

बता दें कि बिहार में महिलाओं के साथ प्रताड़ना करने पर सजा के सख्त कानून बनाए गए हैं, इसके बावजूद आज भी महिलाओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना आए दिन हो रही है, जिसे लेकर पुलिस सख्त कार्रवाई भी करती है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ होने वाले क्राइम में कोई कमी नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: अब उत्तर बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात, दरभंगा एम्स निर्माण के लिए केंद्र को मिल गई कुल 87.44 एकड़ जमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget