एक्सप्लोरर

पटना में बिजली चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, भीड़ ने छुड़ाया, FIR दर्ज

Patna News: पटना पुलिस ने हमले के बाद सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है. साथ ही आरोपी राकेश यादव के पड़ोसी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है.

Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों पर एक बार फिर हमला हुआ है. राजधानी पटना में सोमवार देर रात लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. लोगों की भीड़ पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी को भी छुड़ाकर ले गई. दरअसल, पटना की पाटलिपुत्र थाना पुलिस बिजली चोरी के एक आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी, इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. हंगामे के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया और हालात पर काबू पाया गया.

सिविल ड्रेस में छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विद्युत चोरी का आरोपी व वारंटी राकेश यादव अपने मैनपुरा स्थित घर पर मौजूद है. इसलिए पुलिस ने सिविल ड्रेस में रविवार की रात करीब 10 बजे छापेमारी की और राकेश यादव को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ पुलिस ले जाने लगी. लेकिन लोगों ने पुलिस को रोक लिया.

पुलिस ने अपना आईडी कार्ड दिखाया और लोगों को यह बताया कि विद्युत चोरी के मामले में राकेश के खिलाफ में वारंट जारी हुआ है. वारंट की कॉपी भी लोगों को दिखाई गई. इसके बावजूद लोग नहीं माने और पुलिस पर हमला कर दिया. लोगों की भीड़ ने पुलिस से धक्का-मुक्की कर राकेश यादव को वहां से भगा दिया.

पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
इस मामले को लेकर काफी देर तक मैनपुरा इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा. हंगामे के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स को वहां भेजा गया. पुलिस ने इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही आरोपी राकेश यादव के पड़ोसी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि सूरज के परिजन उसे निर्दोष बता रहे हैं. फिलहाल मामले में पुलिस का अनुसंधान जारी है. पिछले दिनों भी बिहार से पुलिस पर हमले कई घटनाएं सामने आई थी.

यह भी पढ़ें: ‘सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के बाद तेजस्वी यादव ही…’, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में बीजेपी की हार से NDA में खलबली, JDU नाराज?
बांकीपुर में बीजेपी की हार से NDA में खलबली, JDU नाराज?
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget