एक्सप्लोरर

'बिहार में मिश्रा, सिंह, झा, शर्मा का गुजारा नहीं', तेजस्वी यादव के विधायक ने बढ़ाया सियासी पारा

RJD MLA Munna Yadav: आरजेडी के विधायक मुन्ना यादव का बयान वायरल हो रहा है. उनका यह बयान को विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक तनाव को भड़काने वाला और राजनीतिक रूप से नुकसानदायक माना जा रहा है.

आरजेडी के विधायक मुन्ना यादव ने एक बयान देकर बिहार का सियासी पारा बढ़ा दिया है. दूसरी ओर बिहार में चुनाव है तो उनके बयान से तेजस्वी यादव की टेंशन भी बढ़ गई है. आरजेडी के विधायक मुन्ना यादव का बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बयान उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिया है जिसमें वे कह रहे हैं कि बिहार में अब मिश्रा, सिंह, झा, शर्मा का कोई गुजारा नहीं. उनकी हैसियत उजागर हो चुकी है. 

'सवर्ण लोग चाह रहे हैं कि फिर…'

मुन्ना यादव ने अपने बयान में कहा कि आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव ने ऐसी व्यवस्था बना दी है कि ऐसे टाइटल वाले लोग कभी भी फ्रंटफुट पर राजनीति नहीं कर सकते. बैकफुट पर रहते हुए शासन कर सकते हैं पर कभी उन्हें अब कभी सीएम की कुर्सी नसीब होने वाली नहीं है. सवर्ण लोग चाह रहे हैं कि फिर जगन्नाथ मिश्रा की सरकार बने. अब यह कतई नहीं हो सकता. 

आरजेडी विधायक ने आगे कहा, "लालू जी ने यह तो कर दिया है कि बिहार की गद्दी पर जब भी बैठेगा तो कोई बहुजन ही बैठेगा. अगर उनकी औकात है तो मुट्ठी भर लोगों का नाम आगे करके चुनाव लड़के दिखा दे बिहार में. मिट्टी पलीद हो जाएगी. इसीलिए तो ये लोग लालृ यादव से नाराज हैं." 

प्रशांत किशोर पर भी किया खुलकर हमला

मुन्ना यादव ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर पांडेय हमारे नेता (तेजस्वी यादव) को नौवीं फेल बताता है. वह चाहता है कि मिश्रा की सरकार बने तो संभव नहीं है. मुन्ना यादव के इस बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है. उनका यह बयान को विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक तनाव को भड़काने वाला और राजनीतिक रूप से नुकसानदायक माना जा रहा है.

कभी खुद को बताया था मोहम्मद मुन्ना

हालांकि मुन्ना यादव ने पहली बार कोई इस तरह का बयान नहीं दिया है. हाल ही में रमजान के दौरान उनका एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोग उन्हें मोहम्मद मुन्ना कहते हैं. बता दें कि मुन्ना यादव की छवि क्षेत्र में दबंगों वाली है. उनपर पूर्व मंत्री और मीनापुर के दिग्गज हिंद केसरी यादव के साथ बदसलूकी का भी आरोप लगा था. वे आरजेडी के टिकट पर 2015 और 2020 में लगातार मीनापुर विधानसभा से जीत चुके हैं. उन पर कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget