एक्सप्लोरर

बिहार: आरा में बेखौफ हुए अपराधी, मोबाइल छीनने का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

जख्मी युवक संदेश थाना क्षेत्र के नानसागर गांव का रहने वाला 22 वर्षीय विजय कुमार है. वह शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव अपने ससुराल आया था. यहां से लौटने के क्रम में शनिवार को यह हादसा हुआ.

आराः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधुआं गांव के समीप शनिवार की शाम तीन की संख्या में आए बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने मोबाइल छिनतई के दौरान एक युवक को गोली मार दी. हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के लिए उसे बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज हो रहा है. युवक को दाहिने साइड में गोली लगी है.
 

अपनी बुआ के घर घूमने के लिए गया था युवक

जख्मी युवक संदेश थाना क्षेत्र के नानसागर गांव का रहने वाला 22 वर्षीय विजय कुमार है. विजय ने बताया कि वह शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव अपने ससुराल आया था. शनिवार दोपहर वह धुंधुआं गांव अपनी बुआ के घर घूमने के लिए गया था. वह मोबाइल का इयरफोन खरीदने के लिए टाउन थाना क्षेत्र के गांगी बाजार आया था.

इसी दौरान जब वह बाइक से अपने ससुराल बसंतपुर लौट रहा था तो धुंधुआं गांव के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने पहले उसे चकमा दिया. इसके बाद उससे मोबाइल छीनने लगे. जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. 

दस दिनों तक डॉक्टर की निगरानी में रहेगा युवक

इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली दाहिने साइड सीने में लगी थी. लगभग दो यूनिट ब्लड उसकी बॉडी से निकाला गया है. इसके बाद तत्काल उसे दो यूनिट ब्लड चढ़ाया जा रहा है. ऑपरेशन करके उसके सीने से गोली निकाल दी गई है. ब्लड चढ़ने के बाद स्थिति में सुधार होगी. उसे करीब दस दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः घर में नहीं है जगह तो जाएं नजदीकी आइसोलेशन सेंटर, यहां देखें-  कौन सा सेंटर है आपके नजदीक

सर्वदलीय बैठक समाप्त, CM नीतीश ने कहा- सरकार के निर्णय की कल दी जाएगी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget