एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'निराशा में बेतुकी बातें करने लगे हैं', नित्यानंद राय का लालू यादव पर हमला, कहा- सूपड़ा साफ...

Nityanand Rai: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि लालू यादव हो या तेजस्वी यादव हो या राहुल गांधी. वे सब समझने लगे हैं कि 2025 के बिहार चुनाव का क्या परिणाम होने वाला है.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को पोस्ट कर बीजेपी पर महिलाओं के साथ जबरदस्ती और अभद्रता का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि बंद के दौरान बीजेपी के लोग शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं. उनके साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार कर रहे हैं. लालू ने इसे शर्मनाक बताया था. इसका जवाब अब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दिया है. 

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने क्या कहा?

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "लालू यादव हो या तेजस्वी यादव हो या उनकी पार्टी हो या इंडी गठबंधन के कोई नेता हो या राहुल गांधी हो या कोई भी हो वे सब समझने लगे हैं कि 2025 के बिहार चुनाव का क्या परिणाम होने वाला है और वे अपना सूपड़ा साफ होते महसूस करने लगे हैं इसलिए निराशा में वे बेतुकी बातें करने लगे हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकासशील भारत से विकसित भारत की ओर बढ़ गया है और ये लोग लालटेन युग में जी रहे हैं और सोच भी उसी तरह है. इन लोगों को पता चल गया है कि लोकतंत्र का मतलब क्या होता है लोकतंत्र में जनता के पास ताकत है और जनता जो चाहती है वैसा ही होता है और लोकतंत्र में जनता परिवारवाद, अपराद, नरसंहार, रेप, अस्पताल में व्यवस्था न हो, वर्ग विभेद हो, इन सबको नहीं पसंद करती है. जनता अब विकास में विश्वास करती है इसलिए वे लोग ऐसा बोल रहे हैं." 

बिहार बंद में हुई जबरदस्ती पर बोले थे लालू 

दरअसल दरभंगा में महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने की घटना को लेकर एनडीए महिला मोर्चा ने बिहार बंद का आह्वाहन किया था. गुरुवार को कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों को जबरन बंद में सहयोग करने के लिए कहा जा रहा था. इसे लेकर ही लालू यादव ने सख्त निंदा की दी थी, जिसके जवाब में बीजेपी के मंत्री ने कहा कि निराशा में वे बेतुकी बातें करने लगे हैं. 

ये भी पढे़ं: ADG Pankaj Darad: ईद मिलाद-उन-नबी हो या कोई भी त्योहार, बिहार में डीजे पर पूरी तरह से बैन, लाइसेंस जरूरी! जानें नए निर्देश

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget