एक्सप्लोरर

Bihar News: इस बड़ी योजना से बदल जाएगी राजधानी पटना की तस्वीर, शहर के विकास के लिए 81.42 करोड़ की राशि स्वीकृत

Nitin Naveen: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि राज्य के विकास के लिए एनडीए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत आर्थिक मजबूती प्रदान की जा रही है.

Minister Nitin Naveen: पटना के ज्ञान भवन में शुक्रवार (4 अक्टूबर) को बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने पटना जिले के विकास के लिए 81.42 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी. ये राशि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत दी गई है. इसके साथ ही योजना से संबंधित कई अहम दिशा निर्देश दिए गए. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी भी मौजूद रहे. 

पटना जिले को 81.42 करोड़ की राशि आवंटित

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि राज्य के विकास के लिए एनडीए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. शहरों में विकास की गति को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत आर्थिक मजबूती प्रदान की जा रही है. सिर्फ पटना की बात करें तो योजना के तहत जिले को 81.42 करोड़ की राशि आवंटित की गई है. इस राशि की मदद से शहर को विकसित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी. 

बता दें कि शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए वर्ष 2024-25 से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना लागू की गई है. इसके तहत नगर निकाय के ऐसे पथों का निर्माण होगा जो राष्ट्रीय राजमार्ग या पथ निर्माण विभाग के पथों और मुख्य सड़कों को लिंक सड़कों से जोड़ेगा एवं जनोपयोगी होगा. इसके साथ ही ज्यादा आबादी को लाभान्वित करने वाली सड़कों को भी प्राथमिकता दी जाएगी.

वहीं, सड़कों का चयन करते समय पर्यटन स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों आदि का विशेष ध्यान रखा जाएगा. इसके अलावा योजना में प्रस्तावित सड़क के यात्री वाहनों तथा बस, टैक्सी इत्यादि के ठहराव के लिए प्रावधान है. इस योजना के तहत सड़क जाम से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करते हुए विभिन्न सड़कों पर से यातायात के बढ़ते दबाव को कम करना और यातायात संचालन को सुगम बनाने का भी कार्य किया जाएगा.

इन कामों पर खर्च होंगी योजना की राशि

साथ ही सड़कों के बीच डिवाइडर, अंडर ग्राउन्ड केबलिंग, स्ट्रीट लाईटिंग और मास्क लाईट भी लगाया जाएगा, लेकिन इसके लिए सड़क की चौड़ाई पर्याप्त होनी चाहिए. योजना में सड़कों के बीच आवश्यकतानुसार पुल-पुलियों  का निर्माण, निर्मित सड़कों-नालों के किनारे पेड़-पौधे, पार्किंग स्थल एवं पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ तथा दोनों किनारों पर प्रकाश की व्यवस्था और सड़कों के बीच डिवाइडर, भू-गर्भ केबलिंग, पथ प्रकाश के लिए हाई मास्क लाईट की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही नगरिक सुरक्षा के तहत झीलों, तालाबों, घाटों, पार्कों का भी जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्याकरण का भी कार्य किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः लालू यादव के बेटे तेज प्रताप का फोन नहीं उठा रहे अखिलेश यादव, कहा- 'पहले उठा लेते थे लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget