एक्सप्लोरर

Bihar Crime: गोपालगंज में मिनी गन की फैक्ट्री का SIT ने किया भंडाफोड़, तीन बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Gopalganj News: मामला उचकागांव थाना क्षेत्र का है. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जमसड़ गांव के कृष्णा शर्मा, सीवान के सोनू कुमार गुप्ता और मिक्की कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज पुलिस की एसआइटी ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़ गांव में कृष्णा शर्मा के मकान में अवैध गन फैक्ट्री चल रही थी. एसआइटी ने छापेमारी के दौरान तीन अपराधियों को गिरफ्तार (Gopalganj News) किया, साथ ही मकान से एक निर्मित और दो अर्द्धनिर्मित कट्टा, गोली समेत हथियार बनाने वाला उपकरण बरामद किया है. वहीं, पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है.

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना 

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में हथियार बनाने वाले जमसड़ गांव के कृष्णा शर्मा, सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर इलाके के सोनू कुमार गुप्ता और मिक्की कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से मिन गन फैक्ट्री चल रही थी. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद एसआइटी बनाई गई और छापेमारी कर हथियार बनाने वाले समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

हत्या के लिए हथियार बनवाने आए थे अपराधी 

एसपी ने बताया कि जमसड़ गांव में कृष्णा शर्मा के यहां हथियार बनवाने के लिए सीवान के दो अपराधी पहुंचे थे. एसआइटी ने जब गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो दोनों अपराधियों ने बताया कि सीवान में किसी व्यक्ति की हत्या करने के लिए हथियार को बननाने जमसड़ गांव में पहुंचे थे, जहां एसआइटी ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और इनके मंसूबो को पुलिस ने नाकाम कर दिया.

छापेमारी में क्या-क्या हुआ बरामद

एसआइटी की छापेमारी में एक कट्टा, दो अर्द्वनिर्मित देसी कट्टा, 315 बोर का दो बड़ा व एक छोटा खोखा, दो जिंदा गोली, 32 बोर का एक खोखा, दो मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और हथियार बनाने वाला उपकरण बरामद किया गया है. वहीं, एसपी ने कहा कि टीम में शामिल एसआइटी को पुरस्कृत किया जाएगा. पुलिस मुख्यालय को इसके लिए अनुशंसा भेजी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री को धमकी देने वालों को गिरिराज सिंह का जवाब, बोले- 'आज नहीं तो कल तेरी बारी भी आएगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget