एक्सप्लोरर

Meena Singh Resign: 'नीतीश ने तेजस्वी को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया, मैं विचलित हो गई,' JDU से मीना सिंह का इस्तीफा

Former MP Meen Singh Resign JDU: मीना सिंह ने मौर्या होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे की घोषणा की. कहा कि बिहार की जनता डर गई है. पुराने दौर की वापसी दिख रही है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) को बड़ा झटका लगा है. पूर्व सांसद मीना सिंह (Former MP Meena Singh) ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है. पटना के मौर्या होटल में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीना सिंह ने इसकी घोषणा की है. मीना सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार से वह अलग नहीं होना चाहती थीं, लेकिन जिस तरीके से उन्होंने जंगलराज के युवराज को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है बिहार की जनता डर गई है. पुराने दौर की वापसी दिख रही है. जेडीयू के साथ मेरा रहना नाइंसाफी होता.

मीना सिंह ने कहा कि 2014 में भी वह नीतीश कुमार के साथ रहीं जबकि बहुत सारे लोग छोड़ कर उन्हें चले गए. जेडीयू को उन्होंने कभी नहीं भूला. 2015 में भी बिहार में महागठबंधन बना, लेकिन आम-अवाम को इसलिए चिंता नहीं हुई क्योंकि पूरी मजबूती से नेतृत्व नीतीश कुमार के पास ही रहा. भ्रष्टाचार के छींटे सहयोगी दल पर लगे तो बिना देर किए नीतीश कुमार ने नाता तोड़ लिया. आज की स्थिति दूसरी और बहुत ही भयावह है.

बिहार में अपराधी कर रहे तांडव

बिहार की महागठबंधन सरकार पर मीना सिंह ने हमला बोला. कहा कि जब से यह सरकार बनी है पूरे बिहार में अपराधी तांडव कर रहे हैं. अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं. ऐसा लग रहा है कि 2005 के पूर्व की तरह खास तरह के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने से रोक दिया गया है. जनता परेशान है. जंगल राज रिटर्न साफ-साफ दिख रहा है, लेकिन नीतीश कुमार को कोई फिक्र नहीं है.

कई और नेताओं ने भी दिया इस्तीफा

पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि सबसे दुखद पल तो वो रहा जब नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया. इसके बाद तो वह विचलित हो गईं. उनके लोग कहने लगे कि अब जेडीयू में क्या बचा है. आगे वह क्या करेंगी इस पर कहा कि अपने समर्थकों के साथ बैठक कर विचार करेंगी. बिहार हित में जो मंजूर होगा उसी रास्ते पर चलेंगी. मीना सिंह के साथ बड़ी संख्या में दूसरे नेताओं ने भी जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार को लग सकता है झटका, उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब एक और JDU नेता के इस्तीफे की चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget