एक्सप्लोरर

Patna News: पटना के पत्रकार नगर थाने में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां

Patna Fire: आग लगने के समय 50 पुलिसकर्मी मौजूद थे. कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है. सुबह के 9 से 10 बजे के बीच की यह घटना बताई जा रही है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया जा रहा है.

Patna Massive Fire Broke Out: राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाने में बुधवार (06 नवंबर) की सुबह भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग के चलते धुएं के गुबार उठने लगे. आग थाने के मालखाने में लगी जिसके बाद हड़कंप मच गया. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं जिससे आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने के समय करीब 50 पुलिसकर्मी मौजूद थे. कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है.

पत्रकार नगर थाने में आग कैसे लगी इसको लेकर अभी स्पष्ट रूप से कारण नहीं पता चला है. माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. इस अगलगी की घटना में क्या-क्या सामान जला है यह भी जांच के बाद पता चलेगा. सुबह के 9 से 10 बजे के बीच की यह घटना बताई जा रही है.

धुएं का गुबार देखकर वीडियो बनाने लगे लोग

आग लगने के बाद धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. लोग वीडियो बनाने लगे. आग लगने की सूचना के बाद पुलिस विभाग के कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. हालांकि शुक्र की बात ये रही कि समय रहते दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया.

इस मामले में एसडीपीओ सदर-1 अभिनव ने बताया कि आग लगने की खबर मिली थी. फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों की मदद से सभी फंसे हुए पुलिसकर्मियों को बाहर निकाल लिया गया है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है. इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी या किसी अन्य व्यक्ति के घायल/जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है.

एक तरफ छठ पूजा तो दूसरी ओर आग से हड़कंप

बता दें कि आज छठ का दूसरा दिन है. छठ पूजा को लेकर पटना जिला प्रशासन की टीम लगी है. घाटों पर किसी तरह की कोई समस्या ना हो इसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है. एक तरफ छठ की तैयारी हो रही है तो दूसरी ओर इस तरह की घटना से थाना परिसर में हड़कंप मच गया. 

यह भी पढ़ें- Sharda Sinha Death: राजनीति में आना चाहती थीं शारदा सिन्हा? abp न्यूज़ से कहा था- 'चिराग पासवान हों या तेजस्वी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget