एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'गोलियां चल रही थीं, बम फट रहे थे...', मणिपुर में भड़की हिंसा के बाद बिहार लौटे छात्रों ने सुनाया दर्द

Manipur Violence News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर विशेष विमान से बच्चों को लाने का निर्देश दिया गया था. कई राज्यों ने अपने यहां के छात्रों को पहले ही बुला लिया था.

पटना: मणिपुर में भड़की हिंसा के बाद मंगलवार (9 मई) को विशेष विमान से बिहार के छात्रों को पटना लाया गया. पटना एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने छात्रों को फूल दिया. इस दौरान कई छात्रों के परिजन उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के निर्देश पर मणिपुर से छात्रों को लाने के लिए निर्देश दिया गया था. इसके बाद विशेष विमान से छात्रों को इम्फाल एयरपोर्ट लाया गया और फिर वहां से सभी पटना पहुंचे.

पटना लौटे छात्रों ने दर्द और आंखों देखा हाल सुनाया. सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली नेहा ने बताया कि हॉस्टल कैंपस के आसपास गोलियां चल रही थीं. हर समय बम फटने की आवाज आती थी. हर समय हम लोग डरे रहते थे. सभी राज्यों के छात्रों को वहां की सरकार पहले ही बुला चुकी है. सबसे आखिरी में हम बिहारी छात्र बिहार पहुंचे हैं. पुलिस सुरक्षा में बस से इम्फाल एयरपोर्ट पहुंचे थे. विशेष विमान से पटना पहुंचे हैं.

Manipur Violence: 'गोलियां चल रही थीं, बम फट रहे थे...', मणिपुर में भड़की हिंसा के बाद बिहार लौटे छात्रों ने सुनाया दर्द

'करीब 300 बिहारी छात्र मणिपुर में हैं'

इसी यूनिवर्सिटी की एक छात्रा तन्नु कुमारी ने कहा कि हर समय गोली, बम की आवाज आती थी. घर, जंगल को जलाया जा रहा था. खाना नहीं मिल रहा था. बहुत डर लग रहा था. मानसिक रूप से परेशान थे. हम लोग पहले कभी ऐसे हालात नहीं देखे थे. करीब 300 बिहारी छात्र मणिपुर में हैं. बिहार सरकार बिहारी छात्रों को लेट से वापस ला रही है. पहले ही वापस लाना चाहिए था. तन्नु की मां ने कहा कि हमलोग बहुत चिंतित थे. खाना नहीं खा रहे थे. चाहती थी कि बेटी घर आ जाए. आज आ गई. बिहार सरकार को धन्यवाद देते हैं.

शादाब ने कहा कि सभी राज्य सरकारों ने अपने छात्रों को वापस पहले ही बुला लिया था. हम सब बिहारी छात्र ही फंसे थे. हम लोग लगातार ईमेल, ट्वीट मुख्यमंत्री कार्यालय में कर रहे थे. मीडिया दबाव बनाई तो दूसरे राज्यों को देखकर हम लोगों को भी लाया गया. अभी भी मणिपुर में हालात तनावपूर्ण हैं.

क्या है पूरा मामला?

बता दें मणिपुर में तीन मई को भड़की हिंसा के बाद जानमाल की बड़े पैमाने पर क्षति हुई है. अब भी 10 हजार लोग फंसे हुए हैं. 20 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंच दिया गया है. घटना में 60 निर्दोष लोगों ने जान गंवाई है. इस हिंसा में 225 लोग जख्मी हुए हैं और 1700 घरों को उपद्रवियों ने जला दिया है. लोगों को जरूरी सामान खरीदने के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है.

मृतकों के परिवार के लिए 5-5 लाख रुपये, गंभीर चोट से घायल लोगों के लिए 2-2 लाख और कम गंभीर चोट के शिकार लोगों को 25 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. मणिपुर में मैतेई समुदाय और आदिवासियों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भड़की हिंसा पर काबू पाने के लिए भारतीय सेना और असम राइफल्स की 105 टुकड़ियों को तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें- The Kerala Story: बिहार में भी टैक्स फ्री होगी फिल्म 'द केरला स्टोरी'? गिरिराज सिंह ने यूपी की तरह यहां भी कर दी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget