एक्सप्लोरर

Bihar News: ममता बनर्जी ने दिया 'इंडिया' गठबंधन को झटका, क्या होगा CM नीतीश कुमार का अगला कदम?

Mamata banerjee Fight Alone: जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि यह कष्ट की घड़ी है. बड़े दल को बड़ा दिल दिखाना चाहिए. नीतीश कुमार ने चिंता जताई थी कि सीट शेयरिंग को लेकर काम बहुत धीरे चल रहा है.

पटना: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी. ममता बनर्जी के इस एलान से एक तरफ जहां 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के लिए यह झटका माना जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर अब सवाल उठा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का अगला कदम क्या होगा? नीतीश कुमार ने ही विपक्षी एकता की मुहिम की शुरुआत की थी और कई विपक्षी दलों को एक मंच पर लाया था. अब ममता बनर्जी के इस फैसले से ऐसा लग रहा है कि इंडिया गठबंधन पहले ही न बिखर जाए. इस बीच जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी (KC Tyagi) ने प्रतिक्रिया दी है.

केसी त्यागी ने कहा कि हम चिंतित भी हैं और कष्ट में भी हैं. नीतीश कुमार के मैराथन प्रयासों के बाद इंडिया गठबंधन अस्तित्व में आया था. ममता बनर्जी अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव को यही आशंका थी कि कांग्रेस पार्टी के साथ काम करने में दिक्कत है. इसलिए गैर कांग्रेसी और गैर बीजेपी वाला गठबंधन बनना चाहिए.

'...नहीं तो संकट में आ जाएगा गठबंधन'

केसी त्यागी ने कहा, "नीतीश कुमार जी के प्रयास के बाद यह लोग पटना में आने के लिए तैयार हुए. हमें अफसोस है कि बड़ा दल होने के नाते कांग्रेस को सहृदयता दिखानी चाहिए थी उसका अभाव है. कांग्रेस कई राज्यों में किसी पार्टी के साथ सीट शेयर करने के लिए तैयार नहीं है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से अनुरोध है कि वो दखल दें नहीं तो यह गठबंधन संकट में आ जाएगा."

जेडीयू नेता ने कहा कि यह कष्ट की घड़ी है और बड़े दल को बड़ा दिल दिखाना चाहिए. नीतीश कुमार ने चिंता जताई थी कि सीट शेयरिंग को लेकर काम बहुत धीरे चल रहा है. पिछले दिनों अधीर रंजन के जो बयान आए, जिसमें राष्ट्रपति शासन की मांग थी. इस पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उनसे नहीं कहा कि आप इस तरह के बयान ना दें. स्थिति बहुत ही नाजुक है और दुर्भाग्यपूर्ण है.

बता दें कि ममता बनर्जी ने कहा है कि टीएमसी बंगाल में किसी से तालमेल नहीं करेगी. उनके दल को बंगाल में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही कांग्रेस ने इस बारे में उन लोगों से कोई चर्चा की. 

यह भी पढ़ें- Karpoori Thakur Jayanti: कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर BJP को नहीं मिली जगह, सड़क पर बना दिया मंच, कुर्सी भी लगाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget