एक्सप्लोरर

Exclusive: 'कानून चलाने के लिए PM बने हैं क्या, वो पुलिस वाले हैं?', तेजस्वी को जेल भेजने के बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम पर तंज

Mallikarjun Kharge: बिहार आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के अहम मुद्दों पर बात की. उन्होंने साफ कहा कि सीएम नीतीश ने इंडिया गठबंधन नहीं बनाया था.

Mallikarjun Kharge Interview: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) रविवार (26 मई) को चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए बिहार पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कई अहम मुद्दों पर जवाब दिया. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी के तेजस्वी को जेल भेजेने वाले बयान पर खरगे ने कहा कि मोदी क्या पुलिस वाले हैं? हमारी सरकार आई तो कानून के हिसाब से कर्रवाई करेंगे. वहीं नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन उन्होंने नहीं बनाया था, हमने बनाया था. उसका श्रेय ना लें. 

तेजस्वी को जेल भेजेंगे के बयान पर क्या बोले?

पीएम के बयान कि तेजस्वी को जेल भेजेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश मे संविधान है. केस कानून से लड़ा जाता है. जज फैसला करते हैं. कानून चलाने के लिए पीएम बनाया गया है. वो खुद पुलिस वाले हैं क्या, जो जेल भेंजेंग? कांग्रेस की सरकार बनती है तो नेताओं के केस का क्या करेंगे? इस पर कहा कि केस मैंने देखा नहीं है. जब सरकार बनेगी तो देखा जाएगा. नियम के अनुसार नहीं हुआ है. उसे कैबिनेट में लाकर नियमानुसार करेंगे. कानून के तहत सभी केस को देखा जाएगा. 

'उनके जाने से गठबंधन पर कोई असर नहीं'

वहीं इंडिया गठबंधन को बनाने के सवाल पर कहा कि इंडिया गठबंधन नीतीश ने नहीं बनाया था. नीतीश के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता. मेरे घर पर मीटिंग हुई. एक-एक नेता को बुलाकर हमने गठबंधन बनाया. नीतीश ने कहा पटना में आकर मीटिंग करें. हमारी सरकार है बिहार में. सभी नेता थे राहुल, ललन सिंह, वामदल हमने सबके साथ सहमति बनाई. नीतीश ने यहां बुलाया और मीटिंग किया उसमे उनका श्रेय नहीं. वो गए तो बाकी दल उनके साथ क्यों नहीं गए. नीतीश कहां रहेंगे वो जानें. वो बीजेपी के झोली में झूल रहे हैं. बीजेपी जब तक उनको निकाल कर फेंक नहीं देती वो वहीं रहेंगे. उनके जाने से इस गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ा. 

मोदी के 400 पार के नारे पर बोले खरगे 

पीएम मोदी के 400 पार के नारे पर कहा कि हमारा नारा देश की जनता के साथ है. आज जनता कह रही है हमें एम्प्लॉयमेंट चाहिए, बेहतर हेल्थ सिस्टम चाहिए, किसानों की बेहतरी चहिए. हम लोग मोदी के खिलाफ लड़ रहे हैं. 

'अटल बिहारी से मोदी का कंपेयर नहीं हो सकता'

पीएम मोदी के जरिए विपक्ष पर साधे गए मुजरा वाले बयान पर खरगे ने कहा कि ये गलत बयान है. बिलो द बेल्ट बात करना गलत है. 10 साल से पीएम हैं ऐसे बयान देना उनकी मानसिकता को बताता है. अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी में बेहतर कौन का जवाब देते हुए खरगे ने कहा कि ये खुद को नेहरू से कंपेयर करते हैं. अटल बिहारी से मोदी की तुलना नहीं की जा सकती. मोदी जैसे आएं है वैसे जाएंगे. 

ये भी पढ़ेंः Muslim Reservation: 'गुजरात में भी मुसलमानों को मिलता है आरक्षण', तेजस्वी यादव ने लिस्ट जारी कर चल दिया दांव!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget