एक्सप्लोरर

Bihar By-Poll 2024: बिहार उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने चारों सीटों पर किया नामों का ऐलान, कहां से कौन है उम्मीदवार? जानें

Bihar Assembly By-Election: विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने अपनी चारों सीटों का ऐलान कर दिया है. महागठबंधन ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया है. 

Bihar Assembly By-Election 2024: बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने रविवार (20 अक्टूबर) को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भोजपुर के तरारी से माले उम्मीदवार राजू यादव, गया के बेलागंज से आरजेडी उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह, इमामगंज से आरजेडी उम्मीदवार रौशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी और कैमूर के रामगढ़ से आरजेडी उम्मीदवार अजीत कुमार सिंह को टिकट दिया गया है. राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह और वीआईपी नेताओं की मौजूदगी में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई.

महागठबंधन ने किया अपनी चारों सीटों का ऐलान

इस तरह बिहार में महागठबंधन ने अपनी चारों सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया है, जिसमें तीन सीटें आरजेडी के खाते में और एक सीट सीपीआईएमएल के खाते में गई है. महागठबंधन ने सभी सीटों पर जीत का दावा भी किया है. महागठबंधन उम्मीदवार अजीत कुमार सिंह जिन्हें रामगढ़ विधानसभा सीट मिली है, वो आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे हैं, जबकि विश्वनाथ कुमार बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सुरेंद्र यादव के बेटे हैं. दोनों ही आरजेडी से ताल्लुक रखते हैं. 

एनडीए के घटक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पहले ही कर दी है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने इमामगंज सीट से अपनी बहू दीपा मांझी को मैदान में उतारा है. तो जेडीयू ने बेलागंज सीट से मनोरमा देवी को टिकट देने का फैसला किया है, वहीं तरारी और रामगढ़ से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे. बीजेपी ने विशाल प्रशांत को तरारी सीट से और अशोक कुमार सिंह को रामगढ़ सीट से प्रत्याशी बनाया है. 

13 नवंबर को होगा उपचुनाव के लिए मतदान 

बता दें कि भोजपुर के तरारी, कैमूर के रामगढ़ और गया के बेलागंज और इमामगंज से विधायक सांसद बन चुके हैं. उपचुनाव में बीजेपी, जदयू, आरजेडी और भाकपा (माले) के अलावा प्रशांत किशोर भी अपने उम्मीदवार उतारेंगे. बिहार में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे. 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी. 

ये भी  पढ़ें: Bihar Election 2024: जेडीयू प्रत्याशी के ऐलान के बाद बीजेपी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, सियासी हलचल हुई तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget