एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'हिस्सेदारी के लिए…'

Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने इंडी गठबंधन को लेकर कहा कि ये लोग देश की जनता को झांसा दे रहे हैं. ये लोग भ्रष्टाचार में डूबे हैं. बचाने के लिए आपस में एकजुट हुए हैं.

पटनाइंडी गठबंधन की चौथी बैठक 19 दिसंबर को होने वाली है. यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इससे पहले तीन बैठकें हो चुकी हैं. चौथी बैठक में सभी पार्टियों की मांग है कि सीट शेयरिंग पर बात हो. कुछ दिनों पहले बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी मांग की थी कि अब जो इंडिया गठबंधन की बैठक हो उसमें सीट शेयरिंग की बात होनी चाहिए कि कौन कहां से कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. शुक्रवार (15 दिसंबर) को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान इस बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने तंज कसा है. 

गिरिराज सिंह ने 19 दिसंबर की होने वाली इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर विजय कुमार चौधरी के सुर में सुर मिलाया और कहा कि यह हिस्सेदारी के लिए बैठक हो रही है. उन्होंने कहा कि इस बैठक में यही होगा कि किसको कितना हिस्सा मिलेगा. यह बैठक हिस्सेदारी के लिए हो रही है, देश की भलाई के लिए नहीं हो रही है. यह लोग वन-टू-वन चुनाव की बात करते हैं तो हम पूछना चाहते हैं कि वन-टू-वन चुनाव कहां-कहां नहीं होगा?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी विधानसभा का वन-टू-वन चुनाव हुआ और लोकसभा में भी वन-टू-वन चुनाव होगा. इसके अलावा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, गुजरात सहित लगभग सभी राज्यों में भी वन-टू-वन चुनाव होगा. यह लोग देश की जनता को झांसा दे रहे हैं. ये लोग भ्रष्टाचार में डूबे हैं, बचाने के लिए आपस में एकजुट हुए हैं.

संसद भवन की सुरक्षा पर क्या बोले गिरिराज?

वहीं दूसरी ओर संसद भवन की सुरक्षा मामले पर गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कह दिया है कि जांच होगी. जल्द ही इस पर पर्दा उठेगा और सब सामने आ जाएगा. टूल किट का पर्दाफाश होगा. इससे पहले किसान आंदोलन हुआ था. उसमें टूल किट का पर्दाफाश हुआ था. इसमें भी देखिएगा जल्द ही पर्दाफाश होने वाला है.

यह भी पढ़ें- Bihar CM Nitish Kumar: 'ऊपर से दबाव मिला है...', किसने रोकी PM मोदी के गढ़ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रैली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget