एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी को टक्कर देंगे चिराग? BJP के साथ CM नीतीश भी जानते हैं ताकत | Inside Story

Bihar Politics: 2020 के बाद चिराग पासवान के वोट बैंक में वृद्धि हुई है. चिराग पासवान एक युवा और पढ़े-लिखे नेता हैं. 2020 में भले एक सीट मिली, लेकिन अपनी ताकत का एहसास करा दिया था.

पटना: बिहार की राजनीति की बात करें तो सीएम नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, बीजेपी के साथ एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी एक अहम किरदार हैं. अभी चिराग पासवान ने किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है लेकिन बीजेपी से उनका पुराना नाता है. 2022 में नीतीश कुमार जब एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हुए उसके बाद तीन उपचुनाव में गठबंधन में नहीं रहते हुए भी चिराग ने बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारक के रूप में काम किया. चुनाव प्रचार में फायदा भी मिला. 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान मात्र एक सीट जीत पाए लेकिन ताकत का एहसास जरूर करा दिया. नीतीश कुमार 43 सीट पर सिमट कर रह गए. बीजेपी भी चिराग पासवान की ताकत को जानती है इसलिए चिराग को कभी अपने से अलग नहीं कर सकती.

रविवार (9 जुलाई) को पटना में बैठक होने के बाद यह तो चिराग पासवान ने साफ नहीं किया कि किसके साथ गठबंधन करेंगे, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से बातचीत होती है. मैं उनसे संपर्क में रहता हूं और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में वह गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेंगे. अब सवाल उठता है कि चिराग पासवान किसके साथ गठबंधन करेंगे? बात तो ये भी तय है कि चिराग महागठबंधन में नहीं जाने वाले हैं.

राजनीतिक जानकार और वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय कहते हैं कि चिराग पासवान एक युवा और पढ़े-लिखे नेता हैं. चिराग पासवान अपने आप को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे हैं और यही कारण है कि 2020 में हुए चुनाव में उन्होंने अपनी ताकत को दिखाया. अकेले चुनाव मैदान में आए. भले ही एक सीट मिली, लेकिन अपनी ताकत का एहसास कराया. अपने वोट बैंक को भी लोगों को दिखा दिया और इसका खामियाजा नीतीश कुमार को उठाना पड़ा था. यह भी सही है कि 2020 के बाद चिराग पासवान के वोट बैंक में वृद्धि हुई है.

तेजस्वी यादव को देंगे टक्कर?

अरुण कुमार पांडेय कहते हैं कि एनडीए के साथ रहना चिराग पासवान की मजबूरी है. महागठबंधन के साथ इसलिए नहीं जा सकते हैं कि वहां पहले से ही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में हैं. ऐसे में चिराग पासवान की दाल नहीं गलने वाली है. बीजेपी में युवा चेहरा अभी तक नहीं है. बीजेपी तेजस्वी के विकल्प के रूप में और पढ़े-लिखे दलित चेहरा को देखते हुए चिराग पासवान के चेहरे पर विधानसभा का चुनाव लड़ सकती है.

हालांकि यह जरूरी भी नहीं है क्योंकि बीजेपी सम्राट चौधरी को आगे कर चुकी है और बिहार में पिछड़ा बनाम पिछड़ा की लड़ाई 2025 में हुई तो सम्राट चौधरी परफेक्ट उम्मीदवार बीजेपी की ओर से होंगे. 2024 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की मजबूरी है. उन्होंने कहा कि बिहार में पासवान जाति लगभग 7% है. इसके अलावा दलित वर्ग के कई लोग रामविलास पासवान के वोटर रहे हैं और वह वोट चिराग पासवान की ओर झुक चुका है.

रामविलास के रूप में चिराग को देख रहे लोग

अरुण पांडेय ने कहा कि अभी के समय में चिराग पासवान दही के जोरन के समान हैं. जिस तरह बिना जोरन के दही नहीं जम सकता है उसी तरह चिराग पासवान के बगैर महागठबंधन या बीजेपी मजबूत नहीं बन सकती है. उन्होंने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी में भी दो टुकड़े हो गए हैं, लेकिन बिहार में  पासवान जाति के लोग रामविलास पासवान के चेहरे के रूप में चिराग पासवान को देखते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'आज नीतीश की जमीर कहां है?' जीतन राम मांझी को याद आया अपना दिन, तेजस्वी को लेकर पूछी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में
बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget