एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: बिहार में महागठबंधन सरकार की 'वाट' लगाएगा 'RU' फैक्टर? 2024 के लिए सबकुछ ठीक नहीं!

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में वक्त है लेकिन इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. नीतीश कुमार विपक्षी एकता को एकजुट करने की बात कह रहे हैं. वहीं सियासी खेल भी जारी है.

पटना: बिहार में महागठबंधन (Bihar Mahagathbandhan) की सरकार जब से बनी है तब से किसी न किसी मुद्दे को लेकर बवाल जारी है. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के एनडीए (NDA) से अलग होते ही बीजेपी (BJP) ने आरोप लगाना शुरू कर दिया था तो अब खुद जेडीयू (JDU) में शामिल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने मोर्चा खोल दिया है. इसके पहले नीतीश कुमार की पार्टी से इस्तीफा देकर गए आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने पहले से मोर्चा खोल रखा है. नीतीश कुमार विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हैं. इन सबका असर 2024 के लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Election) में क्या होगा इस पर भी सबकी नजर है.

2024 का नतीजा जो भी हो लेकिन चर्चा में बिहार की राजनीति जरूर रहेगी. नीतीश कुमार ने खुद को कभी पीएम पद का चेहरा नहीं बताया है लेकिन गाहे-बगाहे चर्चा उनके नाम की जरूर है. बिहार में लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी आरजेडी नीतीश का साथ दे दे लेकिन कांग्रेस (Congress) की ओर से इसकी उम्मीद नहीं दिखती है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से कहीं न कहीं इसको लेकर मैसेज दे दिया गया है.

Lok Sabha Election: बिहार में महागठबंधन सरकार की 'वाट' लगाएगा 'RU' फैक्टर? 2024 के लिए सबकुछ ठीक नहीं!

इन सबके बीच बिहार की बात की जाए तो 'RU' फैक्टर (RCP Singh और Upendra Kushwaha) अगर काम कर गया तो ये महागठबंधन के लिए नुकसान करने वाला हो सकता है. उपेंद्र कुशवाहा भले ही जेडीयू में हैं लेकिन आने वाले वक्त में ऐसा नहीं है कि वो आरसीपी सिंह के साथ नहीं जा सकते हैं. हाल ही में एबीपी न्यूज़ के इंटरव्यू में उपेंद्र कुशवाहा ने यह बात खुद कही थी कि बड़े मकसद के लिए कई बार आदमी छोटी-छोटी चीजों को भूलता है. कोई एक बात को लेकर आदमी जीवन भर नहीं चलता है.

आरसीपी सिंह भी जेडीयू और खास कर नीतीश कुमार से नाराज हैं. लगातार आरसीपी सिंह शराबबंदी और कई अन्य मुद्दों को लेकर महागठबंधन सरकार पर हमलावर हैं. आरसीपी सिंह केंद्र में मंत्री थे. इस बार के लोकसभा चुनाव में यह पूरी उम्मीद है कि वह बीजेपी के लिए अपनी ताकत दिखाएंगे. देखने वाली बात होगी कि कुशवाहा आरसीपी सिंह के साथ आते हैं या नहीं या फिर वह जेडीयू में ही रहते हैं. दोनों का फैक्टर लोकसभा चुनाव पर काफी मायने रखेगा.

Lok Sabha Election: बिहार में महागठबंधन सरकार की 'वाट' लगाएगा 'RU' फैक्टर? 2024 के लिए सबकुछ ठीक नहीं!

हालांकि बिहार की राजनीति में कुछ भी हो सकता है. हाल ही में इंडिया टुडे के सर्वे के अनुसार बिहार में महागठबंधन को फायदा होता दिख रहा है. बीजेपी के लिए खतरे की घंटी है. सर्वे के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपीए को कर्नाटक में 43 फीसद और महाराष्ट्र में 48 प्रतिशत वोट हासिल करने का अनुमान लगाया गया. वहीं बिहार बिहार में 47 फीसद वोट हासिल करने का अनुमान लगाया गया. बिहार में यूपीए को 25 सीट मिलने का अनुमान है. 

यह भी पढ़ें- Upendra Kushwaha News: बिहार में आगे नहीं चल पाएगी महागठबंधन की सरकार! उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार का फोकस बिहार, JDU सांसदों को दिया बड़ा टास्क
नीतीश कुमार का फोकस बिहार, JDU सांसदों को दिया बड़ा टास्क
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget