एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'क्लीन बोल्ड' की तैयारी, लालू के मास्टर स्ट्रोक से पूरा होगा मिशन 2024?

Lok Sabha Election 2024: पूर्णिया में 25 फरवरी को रैली है. इस रैली को लालू प्रसाद यादव दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे. वह सिंगापुर से लौट आए हैं.

पटना: 25 फरवरी के बाद लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की सुगबुगाहट की शुरुआत बिहार में हो जाएगी. पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की रैली (Mahagathbandhan Rally) को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav) ने दिल्ली में सोमवार को उनसे मुलाकात की है जिसके बाद यह तय हुआ है कि लालू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे. अब सबकी नजर लालू के मास्टर स्ट्रोक पर होगा. पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन 'क्लीन बोल्ड' करने की तैयारी के साथ उतरने वाली है.

किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से लौट आए हैं और दिल्ली में बेटी और सांसद मीसा भारती के आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. लालू अभी डॉक्टरों की देख रेख में दिल्ली में रहेंगे. स्थिति बेहतर होते ही वो पटना आएंगे. पूर्णिया की रैली के जरिए महागठबंधन 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी शंखनाद करेगा. सीमांचल से इसकी शुरुआत हो रही है. सीमांचल में पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार आता है.

20 मिनट तक होगा लालू का संबोधन

बता दें कि सीमांचल में मुसलमानों की सबसे ज्यादा तादाद है. बिहार में यादव और मुस्लिम आरजेडी के कोर वोटर्स हैं. लालू के जरिए आरजेडी समेत महागठबंधन सीमांचल को साधने की कोशिश करेगा और मुस्लिमों को अपनी ओर 2024 के लिए लामबंद करने का प्रयास करेगा. यही कारण है कि करीब 20 मिनट का संबोधन लालू का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा.

...तो इसलिए ली जाएगी लालू की मदद

पूर्णिया में अक्टूबर 2022 में बीजेपी की बड़ी रैली हुई थी जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आए थे. बीजेपी सीमांचल में वोटों का ध्रुवीकरण कराने की रणनीति पर काम कर रही है. ऐसी परिस्थिति में महागठबंधन अपने वोट बैंक को हर हाल में एकजुट रखना चाहता है. इसके लिए लालू की मदद ली जाएगी.

रैली में आएंगे करीब तीन लाख लोग

लालू को आज भी बिहार सहित देश की सियासत में बड़े सेक्युलर चेहरे के तौर पर देखा जाता है. जिस समय बीजेपी की रैली हुई थी उसी समय तय हुआ था कि महागठबंधन की भी रैली पूर्णिया में होगी. महागठबंधन रैली को नीतीश, लालू, तेजस्वी समेत महागठबंधन के सभी प्रमुख नेता संबोधित करेंगे. करीब तीन लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet Expansion: 'बोलकर नहीं मांगते हैं मंत्री पद', कांग्रेस पर भड़के तेजस्वी यादव, बताया कैसे तय होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget