एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी और थर्ड फ्रंट में किसको चुनेंगे मांझी? कोर कमेटी की बैठक में संतोष सुमन ने बताया सब कुछ

Jitan Ram Manjhi party News: नीतीश मंत्रिमंडल से हटने के बाद जीतन राम मांझी की पार्टी इन दिनों सुर्खियों में है. वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने आज बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की.

पटना: महागठबंधन से हटने के बाद 'हम-एस' के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर की कोर कमेटी की बैठक सोमवार को की गई. इस बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में संतोष सुमन (Santosh Suman) ने बताया कि पार्टी को कैसे विस्तार करना है, आगामी चुनाव को देखते हुए किसके साथ जाना है, इस तरह की सभी बिंदुओं पर आज हम लोगों ने चर्चा की है, लेकिन किसके साथ जाएंगे? हम लोग इसका खुलासा तीन से चार दिनों में करेंगे कि हम लोग क्या कर सकते हैं. ऐसा नहीं कि हम लोग बीजेपी (BJP) के साथ ही जाएंगे. थर्ड फ्रंट भी हम लोग बना सकते हैं.

जीतन राम मांझी आज जाएंगे दिल्ली

संतोष सुमन ने कहा कि बैठक में हमारे सभी विधायक और कमेटी के सदस्य थे. कुछ अलग दल के लोगों से भी बातचीत करेंगे. कुछ एनजीओ और सामाजिक लोगों से भी बात करेंगे, इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि हम लोग बीजेपी के साथ चले जाएंगे. आज पहले राज्यपाल से मिलेंगे. इसके बाद शाम को हमारे साथ पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी दिल्ली जाएंगे, लेकिन संतोष सुमन ने अपने बयानों में यह संकेत दे दिया है कि बीजेपी अगर यह सोच रही है कि महागठबंधन से हटने के बाद जीतन राम मांझी आसानी से बीजेपी के साथ चले जाएंगे तो यह समझना भूल होगी.

बीजेपी नेताओं से मांझी की होगी मुलाकात

जीतन राम मांझी बीजेपी के साथ भी बड़ा डिमांड रखने की फिराक में हैं इसलिए अभी भी अपना पत्ता साफ नहीं कर रहे हैं कि वो कहां जाएंगे. इस वजह से संतोष सुमन ने बताया कि थर्ड फ्रंट भी बन सकता है. वहीं, 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक है. इस बैठक में मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी भी शामिल नहीं हो रही है. ऐसे में कई पार्टियां हैं, जो थर्ड फ्रंट बना सकती हैं. संतोष सुमन ने कहा कि आज हम लोग दिल्ली जाएंगे. दिल्ली में हम लोग को अगर बीजेपी से बुलावा आता है तो बीजेपी नेताओं से मुलाकात होगी. मुलाकात के बाद अंतिम निर्णय होगा. इसका खुलासा पटना आने के बाद होगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: विपक्ष के नेता 3-3 महीने के लिए बनना चाहते हैं प्रधानमंत्री? जानें 23 जून की बैठक पर क्या बोले सम्राट चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget