एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: नीतीश कुमार के विपक्षी एकता का सपना नहीं होगा पूरा? उपेंद्र कुशवाहा ने बताई बड़ी वजह

Bihar Political News: कुशवाहा ने हिंसा के बीच इफ्तार पार्टी की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि एक तरफ रामनवमी के मौके पर दो गुटों में हिंसा हो रही थी और दूसरी तरफ दावत-ए-इफ्तार चल रही थी.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विपक्षी एकता को मजबूत करने के इरादे से दिल्ली (delhi) दौरे पर हैं. वहीं, उनके आलोचक और पार्टी से अलग हो चुके उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने मंगलवार को कहा कि देश में इस वक्त विपक्षी एकता की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं दिख रही है. उपेंद्र कुशवाहा ने इसके पीछे की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि विपक्ष में इस वक्त देश में एक दर्जन से ज्यादा नेता हैं जो प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन, इनमें से किसी एक पर सहमति बनने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. 

मंगलवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल के नेताओं द्वारा आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में उपस्थित होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. एमएलसी चुनाव के नतीजों पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमने तो पहले से ही कहा था कि जेडीयू कमजोर हो रही है, लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी. अब एमएलसी के चुनाव के नतीजों ने तो पूरी तरह से मेरी बात को सच साबित कर दिया है. अब तो हालत ये है कि महागठबंधन अब विधान परिषद में अपना बहुमत को चुका है.

इफ्तार पार्टी को बताया जले पर नमक छिड़कने जैसा

इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने हिंसा के बीच इफ्तार पार्टी की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि एक तरफ रामनवमी के मौके पर दो गुटों में हिंसा हो रही थी और दूसरी तरफ दावत-ए-इफ्तार चल रही थी. रमजान का महीना है और इफ्तार सभी लोग करते हैं, लेकिन दिक्कत तब आती है जब यह समारोह में तब्दील हो जाता है. ऐसे मौके पर ऐसा करना एक तरह से जले पर नमक छिड़कने जैसा है. उन्होंने कहा कि अब भी इन इलाकों में दिनचर्या सामान्य नहीं हुई है. लिहाजा, इस तरह के समारोह का आयोजन करना गलत है.

'जेडीयू के नेताओं ने आरजेडी के नेताओं को फंसाया'

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी के लोगों को जेडीयू के नेताओं से पूछना चाहिए. जेडीयू के लोगों ने ही हाईकोर्ट की निगरानी में लालू प्रसाद यादव के भ्रष्टाचार को सुनने और देखने की पहल की थी इसलिए आरजेडी के लोगों को इस बारे में सबसे पहले जेडीयू के नेताओं से पूछनी चाहिए.

ये भी पढ़ेंः नीतीश कुमार ने दिल्ली दौरे के पहले ही दिन बहुत कुछ कर दिया साफ, लालू यादव से भी मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget