एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: विपक्षी एकता के लिए नीतीश कुमार को अब 'PPT' फैक्टर से उम्मीद, जानिए लेटेस्ट प्लान

Nitish Kumar PPT Factor: नीतीश कुमार अब तक कई राज्यों का दौरा कर चुके हैं और कई राज्यों का करना बाकी है. पिछले दिनों विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर शरद पवार और उद्धव ठाकरे से भी मिले थे.

पटना: विपक्षी एकता को एकजुट कैसे किया जाए इसके लिए सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) दिन रात एक करने में जुटे हैं. मकसद एक ही है कि कैसे बीजेपी (BJP) के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष को तैयार किया जाए ताकि 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनावी मैदान में परास्त किया जा सके. नीतीश कुमार अब तक कई राज्यों का दौरा कर चुके हैं और कई राज्यों का करना बाकी है. मैराथन दौड़ के बीच यह भी सवाल है कि क्या नीतीश कुमार गेम चेंजर हो सकते हैं? आइए सीएम नीतीश कुमार का लेटेस्ट प्लान जान लीजिए.

नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में कितना सक्षम होंगे यह कुछ महीनों बाद पता चल जाएगा, लेकिन यह भी नहीं कहा जा सकता है कि संकेत खराब हैं. नीतीश कुमार अब तक जिस राज्य में गए हैं वहां बातचीत के बाद प्रेस ब्रीफिंग से कुछ चीजें सामने भी आ चुकी हैं. नीतीश कुमार अब पीपीटी (पवार, पटनायक और ठाकरे) फैक्टर के पास उम्मीद लेकर जाने वाले हैं. नवीन पटनायक, उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलकर नीतीश कुमार विपक्षी एकता पर बात करने वाले हैं. इन तीनों नेताओं से सीएम नीतीश कुमार को काफी उम्मीद है.

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मिलने के लिए नीतीश कुमार को अब समय मिल गया है. नौ मई को दोनों नेताओं के बीच मुलाकात होगी. पांच मई को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मिलने वाले थे लेकिन समय नहीं मिलने के चलते यह मुलाकात स्थगित हो गई थी. नौ तारीख के बाद नीतीश कुमार 11 मई को मुंबई दौरे पर निकलेंगे. यहां एनसीपी चीफ शरद पवार और उद्धव ठाकरे से वह मिलेंगे.

मुलाकात से पहले नीतीश को मिले अच्छे संकेत

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संभावित मुलाकात को लेकर शरद पवार का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि उन्हें संदेश मिला है कि नीतीश 11 मई को मुंबई आएंगे और वह मिलेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास इसकी पूरी जानकारी नहीं है. उनका मानना यह है कि देश में (भाजपा सरकार के) एक विकल्प की जरूरत है. शरद पवार ने सोलापुर में मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया है. शरद पवार के बयान से स्पष्ट है कि जो नीतीश कुमार की सोच है वही शरद पवार की भी है.

बता दें कि विपक्षी एकता की मुहिम पर नीतीश कुमार का संदेश लेकर पिछले दिनों विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने भी शरद पवार और उद्धव ठाकरे से भेंट की थी. अब नीतीश कुमार खुद जाने वाले हैं.

कई अन्य राज्यों के सीएम ने भी किया वादा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार दौरा कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही नीतीश कुमार ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी. उसी दिन नीतीश कुमार ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी. इसके पहले दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से नीतीश मिले थे. वहां के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी नीतीश कुमार ने मुलाकात की थी. अब देखना होगा कि नीतीश कुमार मिशन 2024 पर कितने सफल हो पाते हैं.

यह भी पढ़ें- Mission 2024: नीतीश की क्रेडिबिलिटी पर सवाल! नहीं दे पाएंगे PM मोदी को शिकस्त, कांग्रेस के इस बड़े नेता ने बताए कारण

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget