एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार की सियासत में सक्रिय होंगे चिराग? LJPR की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा प्रस्ताव पास

Chirag Paswan: पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान की सक्रिय भागीदारी व भविष्य की जिम्मेदारी को लेकर प्रस्ताव पास हुआ. अब सवाल उठ रहा है कि क्या विस चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में चिराग सक्रिय होंगे?

 LJPR  State Executive Meeting: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. तमाम पार्टियां चुनाव की तैयारी में लगी हुई हैं. इसी बीच पटना में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी एलजेपीआर की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई. प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में यह बैठक हुई है. बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित हुए हैं.

चिराग पासवान की भविष्य की जिम्मेदारी को लेकर प्रस्ताव

पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान की सक्रिय भागीदारी व भविष्य की जिम्मेदारी को लेकर प्रस्ताव पास हुआ. अब सवाल उठ रहा है कि क्या विस चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में चिराग सक्रिय होंगे? चिराग का बयान भी हाल में आया है कि वह केंद्र के बजाए बिहार की राजनीति में ज्यादा रुचि रखते हैं. बिहार उनकी प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा था कि बिहार मेरे लिए राजनीति में आने का कारण बिहार और बिहारी ही हैं. मैं केंद्र की राजनीति से ज्यादा खुद को बिहार की राजनीति में सहज महसूस करता हूं. इससे पहले उनके जीजा एवं जमुई से सांसद अरुण भारती ने कहा था कि चिराग पासवान को बिहार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, तो वह इसी साल विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा चुनाव 2025 में लोजपा रामविलास की स्वतंत्र पहचान के साथ भागीदारी का प्रस्ताव पारित हुआ.

स्वतंत्र पहचान बनाना चाहती है एलजेपीआर

पार्टी एनडीए में रहकर चुनाव लड़ेगी, लेकिन अपनी एक स्वतंत्र पहचान बनाना चाहती है. बहुजन भीम समाज के बड़े नेता के तौर पर चिराग की पहचान स्थापित करने के लिए पूरे बिहार में बहुजन भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा. यह मांग की गई है कि निजी क्षेत्र की नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान किया जाए. स्वर्गीय राम विलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किया जाए. राम विलास पासवान की प्रतिमा संविधान सदन में स्थापित की जाए.

बता दें बिहार में अक्टूबर नवम्बर में विधानसभा चुनाव होने हैं. 243 सीटें हैं. NDA का मुकाबला महागठबंधन से है. चिराग की पार्टी NDA की अहम सहयोगी दल है जिसके पांच सांसद हैं. जिस तरह के प्रस्ताव पारित हुए हैं इसके बाद से अब सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी चिराग को लेकर बड़ा संकेत दे रही है. विधानसभा चुनाव 2025 में LJPR की स्वतंत्र पहचान के साथ भागीदारी का प्रस्ताव ज्यादा सीटों के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Patna Murder: पटना में ट्रेनी दारोगा की बहन की हत्या मामले में परिवार का बड़ा खुलासा, CCTV में दिखने वाला संदिग्ध कौन है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget