एक्सप्लोरर

तेजस्वी के नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने वाले बयान पर शांभवी चौधरी का पलटवार, कर दी 'हैसियत' की बात

Bihar Politics: शांभवी चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है. तेजस्वी को 'हम' शब्द से ऊपर उठना चाहिए. आज बिहार आगे बढ़ चुका है और आगे बढ़ रहा है. 

Bihar News: आरजेडी नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार को दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बनाने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है. गुरुवार (06 मार्च, 2025) को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से सांसद शांभवी चौधरी ने तेजस्वी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है. तेजस्वी यादव की सोच की समस्या है. वो बिहार में खुद एक नेता हैं. उन्हें ये चीज पता होना चाहिए कि लोकतंत्र की क्या ताकत होती है.

सांसद चौधरी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने वाले वो या हम लोग कौन होते हैं. लोकतंत्र की खूबसूरती है कि जनता मालिक होती, जनता ही चुनती और मुख्यमंत्री बनाती है, लेकिन तेजस्वी की समस्या है कि वो मैं, हम और मेरा परिवार के बीच में रह गए हैं.

'प्रोग्रेसिव राजनीति करना चाहिए'

सांसद ने कहा कि तेजस्वी यादव को इस राजनीति से उठकर एक प्रोग्रेसिव राजनीति करना चाहिए. अपने आस-पास के लोगों से ऊपर उठकर उन्हें बिहार के विकास के बारे में बात करना चाहिए. हम उनसे पूछना चाहते हैं कि वो ऐसे कौन से प्रश्न उठा रहे हैं, जो प्रदेश के विकास से संबंधित है. तेजस्वी को 'हम' शब्द से ऊपर उठना चाहिए. आज बिहार आगे बढ़ चुका है और आगे बढ़ रहा है. 

'बिहार को गुमराह करने की कोशिश नहीं करे'

शांभवी चौधरी ने आगे कहा कि तेजस्वी ऐसी बातें करके बिहार को गुमराह करने की कोशिश नहीं करे. आज हम सभी लोकतंत्र में हैं. लोकतंत्र में जनता मालिक होती है. हमारी कोई हैसियत नहीं है कि किसी को मुख्यमंत्री या मंत्री बना दें. जो जनादेश होता है, वो ही अंतिम होता है.

उल्लेखनीय है कि यह साल बिहार के लिए चुनावी साल है. ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था, "वे 34 साल के हैं और 74 साल के नीतीश कुमार की बराबरी करना चाहते हैं. 74 साल में नीतीश कुमार आज जो काम कर देंगे वह 34 साल के तेजस्वी यादव नहीं कर पाएंगे."

यह भी पढ़ें: बिहार: महागठबंधन में CM फेस पर बखेड़ा! क्या सीटों की खींचतान के लिए कांग्रेस ने फेंका 'पासा'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget