एक्सप्लोरर

LJP ने विज्ञापन के जरिए सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा- नया बिहार बनाने के लिए युवा चिराग के साथ चलना होगा

पार्टी ने अपने विज्ञापन में बताया है कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो हम पर राज करने के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन मात्र लोक जनशक्ति पार्टी है जो बिहार पर नाज करने की लड़ाई लड़ रही है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट संकल्प के तहत सभी प्रमुख अखबारों में एक विज्ञापन दिया गया है. विज्ञापन के जरिये एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की गई है. इस विज्ञापन में लोक जनशक्ति पार्टी ने यह बताया है कि नया बिहार और युवा बिहार बनाने के लिए सभी बिहारी भाइयों-बहनों को युवा बिहारी चिराग पासवान के साथ चलना होगा. यही समय है जब बिहार के अस्मिता की लड़ाई सभी बिहारी को लड़नी होगी ताकि हम सब बिहार पर नाज कर सकें.

पार्टी ने अपना पुराना टैग लाइन दोहराया

विज्ञापन में कहा गया है, " लोक जनशक्ति पार्टी सभी जाति धर्म में आस्था रखती है और सभी को हमेशा से साथ लेकर चली है. विज्ञापन में 'धर्म ना जात, करे सबकी बात' पार्टी के पुराने टैग लाइन को दोहराया है." बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी जब से बनी है पार्टी की ओर से पहली बार अधिकारिक विज्ञापन दिया गया है. इस विज्ञापन को देने के पीछे पार्टी की सोच और अपने लाखों कार्यकर्ताओं के संकल्प, बिहार को फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट बनाना है को दोहराया गया है.

पार्टी विज्ञापन में महान लोगों की फोटो

पार्टी के विज्ञापन में माता सीता, भगवान महावीर, भगवान बुद्ध, गुरु गोबिंद सिंह साहेब, चाणक्य, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, आर्यभट, शेरशाह सूरी, वीर कुंवर सिंह, महात्मा गांधी राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहब, रामधारी सिंह दिनकर, श्री कृष्णा सिंह, जय प्रकाश नारायण कर्पुरी ठाकुर जैसे महान लोगों फोटो छापी गयी है. वहीं कहा गया है कि इनकी प्रेरणा से और इन सभी के आशीर्वाद के साथ युवा बिहारी का कारवां निकलेगा जो बिहार पर नाज करने संकल्पित है.

युवा बिहार बनाने में दें योगदान

पार्टी ने अपने विज्ञापन में बताया है कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो हम पर राज करने के लिए लड़ रहे है, लेकिन मात्र लोक जनशक्ति पार्टी है जो बिहार पर नाज करने की लड़ाई लड़ रही है. इस विज्ञापन से युवा बिहारी चिराग पासवान की अपेक्षा है कि सभी बिहारी, बिहार को फर्स्ट और बिहारी को फर्स्ट बनाने के लिए साथ आए और नया बिहार और युवा बिहार के बनाने में योगदान दें.

एलजेपी ने विज्ञापन में अपने सभी सांसद और विधायक के साथ सभी जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, पार्टी में जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं उन्हें इस विज्ञापन में जगह दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget