एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार हिंसा के लिए चिराग ने 'नीतीश राजनीति' को बताया जिम्मेदार, कहा- लड़ाई से JDU को होता है फायदा

Chirag Paswan Statement: चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, मंगलवार को रामनवमी हिंसा को लेकर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.

पटना: बिहार में रामनवमी (Ram Navami) जुलूस के दौरान हिंसा की घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी खूब हो रही है. इस मामले को लेकर विपक्ष के निशाने पर नीतीश सरकार है. वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) हमेशा बांटने की राजनीति करते आ रहे हैं. उन्होंने लोगों को हिन्दू-मुसलमान और अगड़ी-पिछड़ी के नाम पर बांटने का काम किया है  बिहारी आपस में जितना बंटेंगे, नीतीश कुमार को उतना ही फायदा होगा. दो समुदाय को आपस में लड़ने से उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है. नीतीश कुमार से बिहार की सुरक्षा का उम्मीद करना बेकार है. वहीं, उन्होंने बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की.

'इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है'

रामनवमी जुलूस हिंसा को महागठबंधन के नेता बीजेपी की साजिश बता रहे हैं, इस पर चिराग पासवान ने कहा कि इंतजार किस बात की है? आरोपी को गिरफ्तार कीजिए. आपका इंटेलिजेंस क्या कर रहा है? साजिश किसी की भी हो, कार्रवाई होनी चाहिए. इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है. पूरा इंटेलिजेंस उनके पास है. आगे उन्होंने कहा कि बिना सबूत बोलने का क्या मतलब है? ये तो बच्चों वाली बात है. वहीं, इफ्तार पार्टी में लाल किले की तस्वीर होने पर चिराग ने कहा कि प्रदेश की जिम्मेदारी संभल नहीं रहा है, देश में किस मुद्दे के साथ जाएंगे?

'नीतीश कुमार अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं-चिराग

एलजेपी रामविलास प्रमुख ने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार संभलने वाला नहीं है. रामनवमी की दो चार दिन की घटना है लेकिन जो घटनाएं रोज-रोज हो रही हैं, जहरीली शराब और हत्या मामले में कितने तस्कर और कितने अपराधी पकड़े गए? नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के बाद भी आपराधिक घटनाएं नहीं रोक पा रहे हैं. मैं तो कहूंगा कि नीतीश कुमार अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं. ऐसे में उनसे बिहार संभलने वाला नहीं है. सीएम से बिहार की सुरक्षा का उम्मीद रखना बेकार है.

ये भी पढ़ें: Kishanganj Murder: बिहार के किशनगंज में 2 इंच जमीन के लिए छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget